एक्सप्लोरर

Brett Lee: ब्रेट ली बोले- सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया, लेकिन करना होगा ये काम...

Brett Lee: ब्रेट ली का मानना है कि भारतीय टीम में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने का माद्दा है लेकिन उसके लिये उसे अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ खेलना होगा.

 Brett Lee on Team India: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि भारतीय टीम में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने का माद्दा है लेकिन उसके लिये उसे अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ खेलना होना यानी हार्दिक पंड्या को गेंदबाजी करनी होगी और भुवनेश्वर कुमार को रफ्तार बढ़ानी होगी.

पीटीआई से खास बातचीत में ली ने भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमण के बारे में बात की और कहा कि पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों दस विकेट से हारने के बावजूद भारत वापसी कर सकता है. टीम में पंड्या की भूमिका के बारे में उन्होंने कहा ,‘भारतीय टीम तभी मजबूत है जब हार्दिक पंड्या गेंदबाजी कर रहे हों, अगर वह फिट हैं तो. अगर वह फिट नहीं है तो विभिन्न विकल्पों पर विचार करना होगा लेकिन मेरा मानना है कि उन्हें हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर ही टीम में रहना चाहिये.’

'भुवनेश्वर को बढ़ानी होगी स्पीड'

भुवनेश्वर के बारे में उन्होंने कहा ,‘भुवनेश्वर की सबसे बड़ी खूबी यही थी कि वह गेंद को दोनों तरफ से स्विंग करा लेते हैं. दुनिया के बहुत कम तेज गेंदबाज ऐसा कर पाते हैं.इन पिचों पर कामयाबी के लिये उसे 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालनी होगी. उसे रफ्तार में तेजी लानी होगी और विविधता की भी जरूरत है.'

उन्होंने कहा ,‘पाकिस्तान के खिलाफ उसने कई प्रयोग किये लेकिन विफल रहा. वह तभी प्रभावी रहता है जब घुटने की ऊंचाई तक गेंद डाले जिसमें बल्लेबाज के पगबाधा या विकेट के पीछे लपके जाने की संभावना अधिक होती है.’ ली ने कहा कि मोहम्मद शमी टी20 क्रिकेट में इसलिये इतने कामयाब हैं क्योंकि वह टेस्ट मैच की लैंग्थ से गेंद डालते हैं. उन्होंने कहा ,‘टेस्ट मैच लैंग्थ यानी फुल लैंग्थ और गुडलैग्थ के बीच की गेंद. मेरा मानना है कि नयी गेंद से शुरूआती ओवरों में टेस्ट मैच लैंग्थ की गेंद से कामयाबी मिलती है.’

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर के साथ हुए बर्ताव की भी उन्होंने निंदा की. उन्होंने कहा ,‘मैने पूरे आईपीएल में उसका बचाव किया क्योंकि उसके साथ बहुत खराब बर्ताव किया गया. उसकी कप्तानी छीन ली गई , उसे अंतिम एकादश में नहीं रखा गया और स्टेडियम नहीं जाने दिया गया.एक आरेंज कैपधारी से इस तरह का बर्ताव नहीं किया जाता.’

ये भी पढ़ें- 

BCCI on Mohammad Shami: शमी को ट्रोल करने वालों को BCCI ने दिया तगड़ा जवाब, कही ये बात

T20 WC: शोएब अख्तर ने उड़ाया NZ टीम का मजाक, कहा- PAK के खिलाफ मैच से पहले कर सकती है ये काम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget