एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: सुपर-8 से पहले विराट कोहली ने कसी कमर, नेट्स में बहाया पसीना; ग्रुप स्टेज में रहे थे फ्लॉप

Virat Kohli: विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज में पूरी तरह फ्लॉप दिखाई दिए थे. कोहली ने तीन पारियों में क्रमश: 01, 04 और 00 रन बनाए थे.

Virat Kohli T20 World Cup 2024 Super-8: विराट कोहली इन दिनों चर्चाओं का विषय बने हुए हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप चरण में कोहली का बल्ला खामोश दिखाई दिया. टीम इंडिया ने ग्रुप चरण में तीन मैच खेले और एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ. तीनों ही मैचों में कोहली दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. अब सुपर-8 से पहले कोहली ने कमर कस ली है. उन्होंने नेट्स में पसीना बहाना शुरू कर दिया है. 

रेव स्पोर्ट्स के मुताबिक, कोहली ने बारबाडोस में एक घंटे का बैटिंग सेशन किया. कोहली सुपर-8 से पहले हर हाल ही में अपनी फॉर्म वापस लाने की पूरी कोशिश करेंगे. सुपर-8 में कोहली का बल्ला चलना टीम इंडिया के लिए बहुत अहम होगा. सुपर-8 के मुकाबले वेस्टइंडीज़ में खेले जाएंगे.

सुपर-8 में किस नंबर पर बैटिंग करेंगे कोहली?

ग्रुप चरण के मुकाबलों में विराट कोहली कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग पर दिखाई दिए थे. भारत के लिए ओपन करना किंग कोहली का स्थान नहीं है. वह टीम इंडिया के लिए नंबर तीन पर बैटिंग करते हैं. ऐसे में यह भी देखने वाली बात होगी कि सुपर-8 में कोहली ओपनिंग पर आते हैं या फिर नंबर तीन पर दिखाई देंगे. ग्रुप चरण में ओपनिंग करते हुए कोहली ने आयरलैंड के खिलाफ 01 और पाकिस्तान के खिलाफ 04 रन बनाए थे. वहीं अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार था कि जब कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे. 

सुपर-8 में ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल

सुपर-8 में भारतीय टीम पहला मैच 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी, जो बारबाडोस में खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया सुपर-8 का दूसरा मुकाबला 22 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. यह मैच एंटिगुआ में खेला जाएगा. फिर सुपर-8 के आखिरी मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 जून को सेंट लूसिया में होगी. 

 

ये भी पढ़ें...

WI vs AFG: चौथे मैच में धराशाई हुए अफगान, पहले तीन मुकाबलों में गेंदबाज़ी से तोड़ी थी विरोधी टीमों की कमर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget