एक्सप्लोरर

T20 World Cup सिलेक्शन के बाद Sanju Samson का आया पहला रिएक्शन, जानिए क्या कुछ कहा

T20 World Cup 2024: बीसीसीआई ने 30 अप्रैल को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया था, जिसमें विकेटकीपर संजू सैमसन का भी नाम है. अब सैमसन ने इस पर रिएक्ट किया है.

Sanju Samson's Viral Malayalam Post: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया ने कमर कस ली है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 30 अप्रैल को वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान भी कर दिया है. इसमें युवा से लेकर अनुभवी खिलाड़ियों को जगह मिली है. जिसमें रोहित शर्मा कप्तान और हार्दिक पांड्या उपकप्तान हैं. 15 सदस्यीय इस टीम में दो विकेटकीपरों को भी शामिल किया गया है. जिसमें ऋषभ पंत और संजू सैमसन का नाम है.

संजू सैमसन की वायरल मलयालम पोस्ट
टी20 वर्ल्ड कप में चयन के बाद केरल में जन्मे संजू सैमसन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने अपनी तस्वीर के साथ मलयालम में एक कैप्शन लिखा है. संजू सैमसन ने लिखा- ''वियारपु थुनियट्टा कुप्पायम''. जिसका अर्थ है "पसीने और मेहनत से सिली हुई जर्सी". ये पोस्ट लोगों के दिलों को छू रही है. खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 16 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

संजू सैमसन का टी20 प्रोफाइल
संजू सैमसन ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था. जो उनका इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू भी था. उन्होंने 25 टी20 मैचों की 22 पारियों में बल्लेबाजी की है. जिसमें 18.70 की औसत और 133.09 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 374 रन बनाए हैं. इसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है. उनका हाईएस्ट स्कोर 77 है.

संजू सैमसन का आईपीएल प्रोफाइल
आईपीएल में संजू सैमसन का प्रदर्शन वाकई शानदार रहा है. अपने आईपीएल करियर के 161 मैचों में, उन्होंने 30.96 की औसत और 139.05 के स्ट्राइक रेट से 4,273 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 119 है. अब तक संजू सैमसन ने 340 चौके और 199 छक्के जड़े हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का मुकाबला
भारत को टूर्नामेंट के ग्रुप ए में रखा गया है. भारत का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड से है. इसके बाद दूसरा मैच 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ होना है. तीसरा मैच 12 जून को अमेरिका के खिलाफ है और भारत का आखिरी ग्रुप मैच 15 जून को कनाडा के खिलाफ है.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम
टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, मो. सिराज.

रिजर्व: शुबमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और अवेश खान.

यह भी पढ़ें:
IPL 2024: 'ग्रुपबाजी' ने बिगाड़ा खेल! विश्व विजेता कप्तान ने खोला Mumbai Indians ड्रेसिंग रूम का 'राज'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL जैसी एक और लीग! आज है ऑक्शन; 450 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
IPL जैसी एक और लीग! आज है ऑक्शन; 450 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
BCCI से एमएस धोनी को कितनी मिलती है पेंशन, जानें हर महीने की कमाई
BCCI से एमएस धोनी को कितनी मिलती है पेंशन, जानें हर महीने की कमाई
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget