एक्सप्लोरर

IND vs PAK: IPL में बिगड़े रिश्तों का टीम इंडिया को उठाना पड़ेगा नुकसान? कैसे साथ खेलेंगे रोहित-पांड्या

Team India T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा है. पांड्या और रोहित के बीच मतभेद की वजह मुंबई इंडियंस की कप्तानी हो सकती है.

Team India T20 World Cup 2024: टीम इंडिया का टी20 विश्व कप 2024 में पहला मैच आयरलैंड से है. यह मुकाबला 5 जून को खेला जाएगा. भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम में हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया है. लेकिन रोहित और हार्दिक के बीच दरार आ चुकी है. मुंबई इंडियंस ने रोहित को कप्तानी से हटाकर हार्दिक को जिम्मेदारी सौंप दी और इसके बाद से काफी बवाल देखने को मिला. लेकिन अब सवाल ये है कि रोहित और पांड्या के खराब रिश्तों का टीम इंडिया पर क्या असर होगा.

रोहित का बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें वे टीम में चल रही उठा-पटक को लेकर बात कर रहे थे. इस वीडियो के सामने आने के बाद साफ हो गया कि उनका पांड्या से रिश्ता अब ठीक नहीं रहा है. पांड्या का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन काफी खराब रहा. उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर रही. मुंबई के खिलाड़ियों को पांड्या की कप्तानी रास भी नहीं आ रही. इसको लेकर भी कई तरह के दावे किए गए.

अगर रोहित और पांड्या के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान किसी भी तरह की खींचतान हुई तो इसका सीधा प्रभाव टीम पर पड़ेगा. इसके साथ ही टीम इंडिया को रिजल्ट में भी नुकसान हो सकता है. हालांकि अभी इस बात को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि पांड्या प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे या नहीं.

बता दें कि टीम इंडिया पहले मैच के बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया के बाद यूएसए के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. यह मैच 12 जून को खेला जाएगा. भारत और कनाडा के बीच 15 जून को मैच खेला जाएगा. यह मैच फ्लोरीडा में आयोजित होगा.

यह भी पढ़ें : RCB vs CSK: आरसीबी पर भारी पड़ सकते हैं शिवम दुबे खिलाड़ी, गेंदबाजों को खूब किया है परेशान

रत्नाकर पाण्डेय एक डायनामिक मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. वे खबरों को साफ, सटीक और असरदार तरीके से पेश करने में माहिर हैं. नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों के साथ-साथ उन्हें स्पोर्ट्स की गहरी समझ है. वे खेल से जुड़ी खबरें और एनालिसिस को आसान और दिलचस्प भाषा में लिखते हैं, जिससे पाठक सीधे जुड़ाव महसूस करते हैं.

मीडिया के अलावा रत्नाकर पाण्डेय एक सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र भी हैं. शब्दों और संगीत दोनों पर उनकी अच्छी पकड़ है, जो उनकी सोच और क्रिएटिविटी को अलग पहचान देती है. यही वजह है कि उनकी लेखनी में जानकारी के साथ-साथ एक खास फ्लो और फील भी नजर आता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget