एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले टीम इंडिया के पहले कप्तान

Rohit Sharma IND vs ENG: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में शानदार पारी खेली. रोहित ने इस पारी के दम पर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Rohit Sharma IND vs ENG: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में जगह बना ली है. उसने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को बुरी तरह धोया. रोहित ने इस मैच में दमदार अर्धशतक लगाया. उन्होंने 39 गेंदों का सामना करते हुए 57 रन बनाए. रोहित ने इस पारी के दम पर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वे सिंगल टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. वे ओवर ऑल लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं.

दरअसल एक टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के नाम दर्ज है. उन्होंने 2021 में 303 रन बनाए थे. इस लिस्ट में दूसरे नंबर रोहित शर्मा आ गए हैं. रोहित ने 248 रन बनाए हैं. जोस बटलर तीसरे नंबर पर हैं. बटलर ने 2022 में 225 रन बनाए थे. केन विलियमसन 216 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं.

रोहित के नाम एक और खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वे टी20 विश्व कप के जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. रोहित ने 11 बार 50 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं. इस लिस्ट में कोहली दूसरे नंबर पर हैं. विराट ने 10 बार यह कारनामा किया है. डेविड वॉर्नर तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 7 बार अर्धशतक लगाया है. जबकि जोस बटलर 5 बार यह कारनामा कर चुके हैं.

अगर टी20 विश्व कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालें तो अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज पहले नंबर पर हैं. उन्होंने 8 मैचों में 281 रन बनाए हैं. ट्रेविस हेड दूसरे नंबर पर हैं. हेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए दमदार बैटिंग करते हुए 7 मैचों में 255 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में रोहित तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 7 मैचों में 248 रन बनाए हैं. टॉप 10 खिलाड़ियों में सूर्यकुमार यादव भी हैं. सूर्या 9वें नंबर पर हैं. उन्होंने 7 मैचों में 196 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें : Watch: टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के बाद रो पड़े रोहित शर्मा? जानें वायरल वीडियो का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget