एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: लीजिए! हो गया कल्याण, फाइनल से पहले टीम इंडिया की सांसें अटका देगी ये खबर

Team India Super 8 Match: भारत का सुपर 8 में तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है. आईसीसी ने इस मुकाबले के लिए रिचर्ड केटलबोरो को अंपायर चुना है.

IND vs AUS Super 8 Match: टीम इंडिया का टी20 विश्व कप 2024 में पहला सुपर 8 मुकाबला अफगानिस्तान से है. इसके बाद भारतीय टीम बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेंटी लूसिया में 24 जून को मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले से जुड़ी एक ऐसी जानकारी सामने आई है जो कि भारतीय फैंस की टेंशन बढ़ा सकती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए रिचर्ड केटलबोरो को अंपायर चुना है.

दरअसल रिचर्ड केटलबोरो वही अंपायर हैं जो कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में अंपारिंग कर चुके हैं. टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप 2023 के फाइनल मैच में हरा दिया था. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. रिचर्ड अब भारत-ऑस्ट्रेलिया के सुपर 8 मुकाबले में अंपायरिंग करेंगे. लिहाजा सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है.

टीम इंडिया विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था. रोहित शर्मा की टीम लगातार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में पहुंची थी. लेकिन फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हरा दिया था. इस मुकाबले में केटलबोरो अंपायर थे. वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भी भारत को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था. उसे ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों से हराया था. टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 में लगातार तीन मैच जीतकर सुपर 8 तक पहुंची है. यहां उसका तीसरा मैच ऑस्ट्रेलिया से है.

बता दें कि टीम इंडिया ने ग्रुप मैचों में पाकिस्तान, यूएसए और आयरलैंड को हराया था. उसका कनाडा से भी मैच होना था. लेकिन वह बारिश की वजह से कैंसिल हो गया. अब भारतीय टीम सुपर 8 मैच खेलेगी. उसका अफगानिस्तान से मैच है, जो कि गुरुवार को बारबाडोस में खेला जाएगा. इसके बाद बांग्लादेश से मैच है. यह मुकाबला एंटीगुआ में 22 जून को होगा. भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच सेंट लूसिया में आयोजित होगा.

यह भी पढ़ें : Team India Coach: IPL में मचा चुका है तबाही, यह खिलाड़ी है गौतम गंभीर का खास! भारत के लिए जल्द कर सकता है डेब्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget