एक्सप्लोरर

T20 World Cup: नो लुक मास्टर होंगे बाहर? बाबर-रिजवान करेंगे ओपनिंग; टी20 वर्ल्ड कप में ऐसी होगी पाकिस्तान की प्लेइंग XI

Pakistan: पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप में काफी अलग प्लेइंग इलेवन के साथ दिख सकती है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही टीम के दो खिलाड़ियो ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास वापस लिया है.

Pakistan Predicted Playing XI T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत में अब सिर्फ एक दिन बाकी रह गया है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने खिताब जीता था, तो पाकिस्तान की टीम रनरअप ही थी. ऐसे में इस बार भी पाकिस्तान टीम पर सभी की नज़रें होंगी. इस विश्व कप से पहले पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर और ऑलराउंडर इमाद वसीम ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास वापस लिया था. ऐसे में टूर्नामेंट में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है, हम आपको बताएंगे. 

नो लुक मास्टर सैम अय्यूब का बाहर होना तय

अपने नो लुक शॉट के लिए मशहूर सैम अय्यूब को पहले टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम ओपनर के रूप में देख रही थी. लेकिन उनकी हालिया फॉर्म बहुत खराब है. ऐसे में उनका बाहर होना लगभग तय है. ऐसे में ओपनिंग पर बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान ही दिख सकते हैं. 

मोहम्मद आमिर काट सकते हैं नसीम शाह का पत्ता

पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैचों की टी20 सीरीज़ खेली, जिसमें 2 मैच बारिश की भेंट चढ़े और बाकी दो पूरे हुए. दोनों ही मैचों में मोहम्मद आमिर खेलते हुए दिखाई दिए थे. इससे पहले आयरलैंड और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हुई सीरीज़ में भी आमिर खेले थे. ऐसे में ये हो सकता है कि पाकिस्तान उन्हें मुख्य गेंदबाज़ों में से एक के रूप में देख रही है. आमिर के अंदर आने से वर्ल्ड कप की प्लेइंग इलेवन में युवा नसीम शाह का पत्ता कट सकता है. क्योंकि आमिर के साथ तेज़ गेंदबाज़ के रूप में शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ दिख सकते हैं. 

बाकी टीम का ऐसा हो सकता है कॉम्बीनेशन

कप्तान बाबर आज़म ओपनिंग पर विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान के साथ दिखाई दे सकते हैं. इसके बाद उसमान खान को नंबर तीन का ज़िम्मा सौंपा जा सकता है.  

आगे बढ़ते हुए मिडिल ऑर्डर की शुरुआत तेज़ तर्रार बैटिंग करने वाले फखर ज़मान के साथ हो सकती है. फखर पाकिस्तान के लिए काफी अहम हो सकते हैं. इसके बाद ऑलराउंडर शादाब खान नंबर पांच पर नज़र आ सकते हैं. इसके बाद फिनिशर के तौर पर खेलने वाले इफ्तिखार अहमद नंबर की ज़िम्मेदारी संभाल सकते हैं. इफ्तिखार अच्छे स्ट्राइक रेट से बड़े शॉट्स खेलने काबीलितय रखते हैं. फिर नंबर सात पर स्पिन ऑलराउंडर इमाद वसीम को मौका मिल सकता है. 

ऐसा हो सकता है बॉलिंग डिपार्टमेंट 

शाहीन अफरीदी के साथ शुरू होने वाले बॉलिंग डिपार्टमेंट में हारिस रऊफ और मोहम्मद आमिर तेज़ गेंदबाज़ के रूप में नज़र आ सकते हैं. इसके अलावा अबरार अहमद मुख्य स्पिनर हो सकते हैं, जो इमाद वसीम और शादाब खान के साथ स्पिन की तिकड़ी बिठाएंगे. 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उसमान खान, फखर जमान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर और अबरार अहमद.

 

ये भी पढ़ें...

कब है टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच, 1 या 2 जून? आखिर क्यों हो रही है कंफ्यूजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget