एक्सप्लोरर

कब है टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच, 1 या 2 जून? आखिर क्यों हो रही है कंफ्यूजन

T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की शुरुआत 1 जून से हो रही है या 2 जून से. क्या आपको भी है कंफ्यूजन. देखिए कैसे भारत और अमेरिकी समय ने शेड्यूल में कंफ्यूजन पैदा किया है.

T20 World Cup 2024: भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड समेत 20 टीम टी20 वर्ल्ड कप की जंग के लिए कमर कस चुकी हैं. इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी वेस्टइंडीज और यूएसए मिलकर कर रहे हैं. एक तरफ 16 मुकाबले यूएसए में खेले जाने हैं, वहीं बाकी 39 मैच कैरेबियाई आइलैंड्स पर खेले जाएंगे. इन दिनों वर्ल्ड कप को लेकर एक कंफ्यूजन बना हुआ है कि वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की शुरुआत 1 जून से हो रही है या 2 जून से. खासतौर पर भारतीय फैंस के लिए समझ पाना बहुत मुश्किल हो रहा है कि आखिर वो किस समय अपने देश में मैचों को लाइव देख पाएंगे.

क्यों है कंफ्यूजन?

दरअसल पृथ्वी पर समय ग्रीनविच नाम की जगह से मापा जाता है, जिसे धरती के सबसे बीच का हिस्सा माना जाता है. ग्रीनविच के हिसाब से समय जानने के लिए GMT मानक का इस्तेमाल होता है. चूंकि ग्रीनविच की तुलना में अमेरिका पश्चिम में स्थित है और वहां सूरज देरी से उगता है. वहीं भारत, ग्रीनविच के कारण पूर्वी देशों में गिना जाता है. यही कारण है कि भारत की तुलना में अमेरिका की घड़ियां 9:30 घंटे देरी से चलती हैं. अब तक आपको हल्का आइडिया लग ही चुका होगा कि समय का अंतर ही शेड्यूल को लेकर कंफ्यूजन पैदा कर रहा है.

ICC ने जो शेड्यूल जारी किया है, उसे अमेरिकी समयानुसार तैयार नहीं किया गया है, जिसके कारण ICC की ऑफिशियल वेबसाइट पर 2 जून को पहला मैच खेला जाना है. मगर अमेरिका में टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की शुरुआत 1 जून से होगी और पहला मैच यूएसए और कनाडा के बीच टेक्सास के ग्रैंड प्रेयेर स्टेडियम में खेला जाएगा. यूएसए बनाम कनाडा मैच को ही उदाहरण के तौर पर लें तो भारतीय समयानुसार इसकी शुरुआत 2 जून को सुबह 6 बजे से होगी. मगर अमेरिका में उस समय 1 जून को रात के 8:30 बज रहे होंगे. इसलिए पैक्टिकल रूप से भारत में वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 जून से होगी, लेकिन अमेरिका में 1 जून को पहला मैच खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

IN PICS: टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, जानें कितने नंबर पर हैं हिटमैन

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget