एक्सप्लोरर

Watch: टी20 वर्ल्ड कप में मिचेल मार्श के छक्के ने कर दिया भारी नुकसान, गेंद से सोलर पैनल के उड़े परखच्चे देखें वीडियो

Mitchell Marsh Six: मिचेल मार्श के छक्के ने बारबाडोस के स्टेडियम में लगे सोलर पैनल को चकनाचूर कर दिया, जिसका वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है.

Mitchell Marsh Six Broke Solar Panel: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिलेच मार्श ने छक्का लगाकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारी नुकसान कर दिया. दरअसल मार्श के छक्के से स्टेडियम में लगे सोलर पैनल के परखच्चे उड़ गए. टी20 विश्व कप का 17वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला गया था. इसी मैच में मार्श के छक्के से भारी नुकसान हुआ, जिसका वीडियो भी सामने आया है.

मार्श के इस छक्के का वीडियो आईसीसी ने आधिकारिक सोशल मीडिया के ज़रिए शेयर किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि मार्श ज़ोर लगाकर छक्का लगाते हैं और गेंद स्टेडियम के स्टैंड्स के छत पर लगे सोलर पैनल से टकराती है. गेंद के टकराते ही सोलर पैलन टूट जाता है. आईसीसी ने इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, "मिचेल मार्श ने केंसिंग्टन ओवल पर निशान छोड़ दिया."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

बता दें कि मार्श ने यह छक्का पहली पारी के 9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर इंग्लिश स्पिनर आदिल रशीद के ऊपर लगाया था. मार्श अच्छी लय में दिखाई दिए थे. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में 25 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35 रनों की पारी खेली थी. 

बड़ा टोटल बनाकर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा टोटल बनाकर इंग्लैंड को शिकस्त दी थी. मैच में पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बोर्ड पर लगाए थे. यह इस विश्व कप का पहला 200 या उससे ज़्यादा का स्कोर था. कंगारू टीम के लिए कई खिलाड़ियों ने बड़ा टोटल बनाने में योगदान दिया, जिसमें डेविड वॉर्नर ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 16 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 39 रनों की पारी खेली थी. 

फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन ही स्कोर कर सकी थी. टीम के लिए कप्तान जोस बटलर ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 28 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 42 रन बनाए थे. हालांकि उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी थी. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs PAK: ISIS से मिली थी धमकी, अब भारत-पाक मैच में भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगी राष्ट्रपति लेवल की सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget