एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: जिम्बाब्वे ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराया, कप्तान क्रेग इरविन ने खेली शानदार पारी

Scotland vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में कप्तान क्रेग इरविन ने बेहतरीन पारी खेली.

Scotland vs Zimbabwe T20 World Cup 2022: टी20 विश्वकप 2022 का 12वां मुकाबला स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. कप्तान क्रेग इरविन ने बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने अर्धशतक जड़ा. इरविन के साथ-साथ सिकंदर राजा ने भी तूफानी प्रदर्शन करते हुए 23 गेंदों में 40 रन बनाए.

स्कॉटलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान के साथ 133 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने 18.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम के लिए इरविन ने 54 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 चौके लगाए. सिकंदर ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 40 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए. वेस्ले मधेवेरे बिना खाता खोले आउट हो गए. सीन विलियम्स 7 रन बनाकर आउट हुए.

स्कॉटलैंड ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए. इस दौरान जॉर्ज मुन्से ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 7 चौके लगाए. माइकल जोन्स 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे. मैथ्यू क्रॉस महज 1 रन बनाकर चलते बने. कप्तान रिची बेरिंगटन 13 रन बनाकर आउट हुए. मैकलियोड 26 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने एक चौका लगाया. क्रिस ग्रीव्स 3 रन बनाकर नाबाद रहे.

जिम्बाब्वे के लिए तेंदई चतरा ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवरों में 14 रन देकर 2 विकेट लिए. उन्होंने एक मेडन ओवर भी निकाला. रिचर्ड नगारवा ने 4 ओवरों में 28 रन देकर 2 विकेट लिए. मुजरबानी ने 4 ओवरों में 34 रन देकर 1 विकेट लिया. रजा ने 4 ओवरों में 20 रन देकर एक विकेट लिया.

गौरतलब है कि ग्रुप ए की पॉइंट टेबल में खबर लिखने तक श्रीलंका की टीम टॉप पर है. उसने 3 मैच खेलते हुए 2 में जीत दर्ज की. नीदरलैंड्स ने भी 3 मैच खेलते हुए 2 में जीत दर्ज की. ग्रुप बी की पॉइंट टेबल में जिब्बावे की टीम टॉप पर है. 

यह भी पढ़ें : T20 World Cup 2022: अफरीदी की गेंदों को काउंटर करने के लिए रोहित ने की 'खास तैयारी', नेट्स में जमकर बहाया पसीना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
IPL छोड़ अब इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल, दिल्ली कैपिटल्स के इस भारतीय खिलाड़ी ने विदेशी टीम से किया करार
IPL छोड़ अब इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल, दिल्ली कैपिटल्स के इस भारतीय खिलाड़ी ने विदेशी टीम से किया करार
Aus Vs Ban: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा की, कप्तान पैट कमिंस की वापसी
Aus Vs Ban: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा की, कप्तान पैट कमिंस की वापसी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget