एक्सप्लोरर

T20 WC 2022: टीम में क्या बदलाव करना चाहिए? भारत की हार के बाद कपिल देव ने abp न्यूज़ को बताया

T20 WC 2022: कपिल के मुताबिक टीम की हार का सबसे बड़ा कारण उनका माइंडसेट है क्योंकि टी20 जिस तरीके का गेम है भारतीय टीम बिल्कुल भी उस तरीके से नहीं खेल पाई.

Kapil Dev Team India T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम की हार के बाद दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं आने लगी है. एबीपी न्यूज के खास कार्यक्रम में 1983 में भारत को पहली बार विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान कपिल देव मौजूद थे. इस कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय टीम की हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कपिल के मुताबिक टीम की हार का सबसे बड़ा कारण उनका माइंडसेट है क्योंकि टी20 जिस तरीके का गेम है भारतीय टीम बिल्कुल भी उस तरीके से नहीं खेल पाई.

कपिल ने कहा, "टीम का माइंडसेट बदलना होगा क्योंकि इस फॉर्मेट में आपको बेपरवाह क्रिकेट खेलनी होती है. इंग्लैंड की बात करें तो वे 100 पर भी सिमट सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने खेलने के अंदाज को बिलकुल नहीं बदला है. इस फॉर्मेट में अगर सफलता पानी है तो फिर आपको आक्रामक क्रिकेट खेलनी होगी."

टी20 क्रिकेट का पूरा डिजाइन अलग है- कपिल

कपिल का यह भी मानना है कि भले ही आज के समय में चीजें काफी बदल गई हैं, लेकिन फिर भी टीम को अलग-अलग फॉर्मेट के हिसाब से तैयारी करनी चाहिए. तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग खिलाड़ियों के पूल तैयार किए जाने चाहिए और जो टीम में जगह डिजर्व नहीं करता उसे निकालने के लिए कड़े फैसले भी लिए जाने चाहिए.

उन्होंने कहा, "जब हमने पहली बार वर्ल्ड कप जीता था तब से लेकर अब तक में जमीन और आसमान का फर्क आ गया है. अब आपके पास किसी चीज की कमी नहीं है. कमी इसलिए नहीं है क्योंकि आपके पास पैसे हैं. पैसे से बहुत सारी अच्छी चीजें आ जाती हैं, लेकिन ग्राउंड के अंदर अच्छी प्रतिबद्धता दिखाने की जरूरत होगी. आज आपको अच्छे कोच मिल सकते हैं. टी20 क्रिकेट का पूरा डिजाइन अलग है और आपको इसे लाना ही होगा."

यह भी पढ़ें:

T20 WC 2022: सेमीफाइनल हारने के बाद भारतीय टीम का जमकर उड़ा मजाक, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये
मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये
Watch: बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget