एक्सप्लोरर

IND vs PAK: इस बार भी मुकाबला भारतीय बल्लेबाजों और पाकिस्तानी गेंदबाजों के बीच, जानें दोनों टीमों की मजबूत और कमजोर कड़ी

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होगी. मुकाबला दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा.

IND vs PAK in T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीमें भिड़ेगी. एक साल के अंदर यह चौथा भारत-पाक मैच होगा. पिछले तीन मुकाबलों में पाकिस्तान को दो और भारत को एक जीत हासिल हुई है. हालांकि ओवरऑल रिकॉर्ड में भारतीय टीम हावी है. कुल 11 मैचों में से भारत ने 7 जीते हैं. इन सभी मुकाबलों में असली मजा भारत की बल्लेबाजी और पाकिस्तान की गेंदबाजी देखने में आया है. हमेशा की तरह इस बार भी मुकाबला भारतीय बल्लेबाजों और पाकिस्तान के गेंदबाजों के बीच ही नजर आने वाला है.

भारतीय टीम में नंबर-1 से लेकर नंबर-6 तक एक से बढ़कर एक दमदार बल्लेबाज हैं. सबसे अच्छी बात यह भी कि सभी बल्लेबाज फॉर्म में भी हैं. केएल राहुल वार्म-अप मैच समेत पिछली चारों पारियों में अर्धशतक जड़ चुके हैं. वहीं रोहित शर्मा आते ही बड़े-बड़े शॉट खेल रहे हैं. इन दोनों का स्ट्राइक रेट 140+ है. विराट कोहली लंबे अरसे बाद फॉर्म में लौट चुके हैं और लगातार रन बना रहे हैं. इधर, सूर्यकुमार यादव ताबड़तोड़ बल्लेबाजी में माहिर हैं. उनका स्ट्राइक रेट 170+ है. हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक जबरदस्त लय में हैं और बखूबी फिनिशर का रोल निभा रहे हैं. भारत का यह बैटिंग ऑर्डर ही टीम की मजबूती है.

उधर, पाकिस्तान का पेस अटैक लाजवाब है. मोहम्मद हारिस और नसीम शाह जबरदस्त लय में हैं. दोनों ने अपनी स्पीड से विपक्षी बल्लेबाजों को खासा परेशान किया है. पिछले मैचों में भारत के खिलाफ भी इन दोनों ने दमदार गेंदबाजी की थी. अब इन्हें शाहीन अफरीदी का भी साथ मिलेगा. पिछले वर्ल्ड कप में शाहीन ने भारत के टॉप ऑर्डर को बिखेल दिया था. उधर स्पिन डिपार्टमेंट में पाक टीम के पास शादाब खान और मोहम्मद नवाज जैसे ऑलराउंडर शामिल होंगे. नवाज भारत-पाक के पिछले मैच में 'प्लेयर ऑफ दी मैच' रहे थे.

दोनों टीमों की कमजोर कड़ी
भारतीय टीम के स्पिनर्स तो अपना काम बखूबी कर रहे हैं लेकिन तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है. पिछले टी20 मुकाबलों में भारतीय तेज गेंदबाजों ने डेथ ओवर्स में खूब रन लुटाए हैं. भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप और हर्षल पटेल काफी महंगे साबित हुए हैं. इसके साथ ही लचर फील्डिंग भी भारत के लिए चिंता का विषय हो सकती है. पिछले टी20 मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अहम मौकों पर कैच टपकाए हैं.

पाकिस्तान के लिए मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी सबसे बड़ी कमजोरी दिखाई दे रही है. सलामी बल्लेबाजों के बाद नंबर-3 से लेकर नंबर-7 तक कोई ऐसा भरोसेमंद बल्लेबाज नजर नहीं आता है. फखर जमां, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, हैदर अली और शान मसूद में नियमितता की कमी है. इसके साथ ही हमेशा की तरह पाकिस्तान की फील्डिंग भी कमजोर ही है. 

यह भी पढ़ें...

IND vs PAK in T20I: टी20 क्रिकेट में अब तक 11 बार हुई भारत-पाक की टक्कर, जानिए इन मुकाबलों से जुड़े 10 खास आंकड़े

IND vs PAK: अक्षर या अश्विन? जानें प्लेइंग-11 में कौन होगा टीम इंडिया का दूसरा स्पिनर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget