एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: क्या फाइनल में अब भी भारत-पाक की हो सकती है भिड़ंत? जानिए क्या है समीकरण

T20 World Cup 2022: क्या टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अभी भी भारत-पाक के बीच फाइनल मैच हो सकता है? आइए जानते हैं कैसे दोनों टीमें फाइनल में एक दूसरे के आमने-सामने आ सकती हैं.

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) भारतीय टीम (India Team) के लिए काफी अच्छा रहा है और टीम सेमीफाइनल में पहुंचने से सिर्फ एक कदम दूर है. वहीं, टीम इंडिया की चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए दूसरों से आस लगा रही है. पाकिस्तान के पास भी सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस हैं. इसके लिए टीम को पूरी तरह से दूसरों पर निर्भर होना पड़ेगा. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाती है तो भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल भी हो सकता हैं. आइए जानते हैं दोनों टीमों की फाइनल मे भिड़ंत के लिए क्या समीकरण चाहिए होगा.

ऐसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी पाकिस्तान

पाकिस्तान टीम अभी सेमीफाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर नहीं हुई है. टीम 4 प्वाइंट्स और पॉज़िटिव नेट- रन रेट के साथ अपने ग्रुप में नंबर तीन पर मौजूद है. टीम अपना अगला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. इस मैच में जीत हासिल करके पाकिस्तान 6 प्वाइंट्स पूरे कर लेगी. अपनी जीत के बाद पाकिस्तान को अफ्रीका को नीदरलैंड्स के खिलाफ हराना होगा. क्योंकि साउथ अफ्रीका पांच प्वाइंट्स के साथ ग्रुप में दूसरे नंबर पर है. अफ्रीका की हार के बाद पाकिस्तान बांग्लादेश से जीतकर ग्रुप में नंबर दो पर आ जाएगी और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी.

फाइनल में भारत-पाक की हो सकती है भिड़ंत

सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तान का मुकाबला न्यूज़ीलैंड से होगा. वहीं, भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल खेलेगी. दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल जीत कर फाइनल में एक दूसरे के आमने-सामने आ सकती हैं. हालांकि, ऐसा होना लगभग नामुमकिन है. नीदरलैंड्स का अफ्रीका को हाराना काफी मुश्किल है.

गौरतलब है कि 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी और वहीं, पाकिस्तान को सेमीफानल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

 

 

ये भी पढ़ें....

T20 World Cup 2022: क्या ज़िम्बाब्वे भारतीय टीम के लिए बन सकती है विलेन? सेमीफाइनल का सपना कर देगी चूर, जानिए समीकरण

IND vs ZIM: पाकिस्तान को हराकर हाई है ज़िम्बाब्वे का जोश, कप्तान बोले- विराट को आउट करने का मौका कब मिलता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget