एक्सप्लोरर

T20 WC Final: फाइनल मुकाबले से पहले ICC ने लिया बड़ा फैसला, बारिश से निपटने के लिए मैच में जोड़ा 90 मिनट का अतिरिक्त समय

T20 World Cup Final 2022: फाइनल मुकाबले के लिए सोमवार को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है लेकिन आईसीसी पूरी कोशिश कर रही है कि मैच का परिणाम रविवार को ही निकाला जा सके.

T20 World Cup Final 2022: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की तरफ से एक बड़ा बदलाव किया गया है. फाइनल मुकाबले में बारिश का खलल पड़ने की पूरी उम्मीद है और बारिश से प्रभावित होने के बावजूद मैच का परिणाम निकाला जा सके इसके लिए आईसीसी ने अपनी कमर कस ली है. दरअसल आईसीसी ने मैच की टाइमिंग में बदलाव किया है और 90 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया है. इस तरह से मैच में कुल डेढ़ घंटे का अतिरिक्त समय दे दिया गया है.

इस तरह होगी फाइनल मैच की समय सारिणी

मैच की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के समय के हिसाब से शाम को 7:00 बजे होनी है और पहली पारी की समाप्ति रात 8:28 पर हो जानी है. इसके बाद 20 मिनट का इनिंग ब्रेक दिया जाएगा और दूसरी पारी 8:48 पर शुरू हो जाएगी जिसे रात के 10:30 बजे तक खत्म हो जाना चाहिए. इसके बाद रात के 10:30 से लेकर देर रात 12:00 बजे तक अतिरिक्त समय के रूप में रहेगा और यदि मैच के बीच में बारिश का खलल पड़ता है और किसी तरीके से मैच में प्रभाव पड़ता है तो इस अतिरिक्त समय को इस्तेमाल किया जा सकेगा. 

सोमवार को रखा गया है रिजर्व डे 

फाइनल मुकाबले के लिए सोमवार को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है लेकिन आईसीसी पूरी कोशिश कर रही है कि मैच का परिणाम रविवार को ही निकाला जा सके. यदि रविवार को मैच पूरा नहीं खेला जा सका तो सोमवार को इसकी शुरूआत वहीं से होगी जहां रविवार को इसे रोका गया था. यदि दोनों ही दिन मैच के परिणाम नहीं निकाले जा सके तो फिर इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम ट्रॉफी को आपस में शेयर करेंगे.

यह भी पढ़ें:

T20 WC 2022 Final: आज होगा इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जानें पिच और प्लेइंग-11 से लेकर मौसम का मिजाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget