एक्सप्लोरर

T20 लीग: युवी-भज्जी रहे फ्लॉप, इशान किशन ने खेली तूफानी पारी

टीम इंडिया में वापसी की कवायद में लगे पंजाब के युवराज सिंह और हरभजन सिंह एक बार फिर फैन्स को निराश किया तो वहीं अंडर 19 टीम के पूर्व कप्तान इसान किशन ने ऑक्शन से पहले धमाकेदार पारी खेल टीम को जीत दिला दी.

सैयद मुश्ताक अली टी 20 सुपर लीग: इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के ऑक्शन से पहले भारत के स्टार खिलाड़ियों को अपना जलवा दिखाने का आखिरी मौका सैयद मुश्ताक अली टी 20 टूर्नामेंट में मिला है. कोई इसे भुना रहा है तो किसी का खराब प्रदर्शन यहां भी जारी है. टीम इंडिया में वापसी की कवायद में लगे पंजाब के युवराज सिंह और हरभजन सिंह एक बार फिर फैन्स को निराश किया तो वहीं अंडर 19 टीम के पूर्व कप्तान इसान किशन ने ऑक्शन से पहले धमाकेदार पारी खेल टीम को जीत दिला दी.

पंजाब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. सलामी बल्लेबाज मनदीप सिंह के 48 और विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक गुप्ता के नाबाद 31 रन के बूते निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 149 रन बनाए. झारखंड ने इस लक्ष्य को तीन गेंद पहले छह विकेट खोकर हासिल कर लिया.

पंजाब के अनुभवी बल्लेबाज युवराज सिंह एक बार फिर जूझते हुए नजर आए और वह 33 गेंद में सिर्फ 17 रन बनाकर कुशल का शिकार बने जो झारखंड के सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए. तीसरे नंबर पर उतरे कप्तान हरभजन सिंह खाता भी नहीं खोल पाए. कुशल ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट झटकने के बाद बल्लेबाजी में 29 रन की संयमित पारी खेली.

उन्होंने अनुभवी सौरभ तिवारी (24) के साथ 40 रन की अहम साझेदारी भी की. झारखंड के जीत के असली हीरो युवा सलामी बल्लेबाज इशान रहे जिन्होंने 29 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 54 रन बनाए. उनकी पारी से झारखंड ने 10.4 ओवर में ही 100 रन का आंकड़ा छू लिया. इशान को पंजाब के कप्तान हरभजन सिंह (21 रन पर एक विकेट) ने आउट किया.

मुंबई की ओर से मनप्रीत गोनी खासे महंगे साबित हुए. उन्होंने 3.3 ओवर में एक विकेट लेकर 55 रन लुटाए.

इस जीत से झारखंड को चार अंक मिले. उसकी यह तीन मैचों में पहली जीत है जबकि पंजाब की इतने ही मैचों में पहली हार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget