एक्सप्लोरर

सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी: RECORD शतक के साथ ईशान किशन ने झारखंड को दिलाई बड़ी जीत

ईशान किशन ने आज सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए मैच में अपनी टीम को जीत दिलाने के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने आज सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए मैच में अपनी टीम को जीत दिलाने के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ईशन किशन ने आज लगातार दूसरा टी20 शतक लगाया जो कि टी20 क्रिकेट में एक बड़ा कमाल है. उनके इस प्रदर्शन की वजह से उनकी टीम ने मणिपुर पर 121 रन की विशाल जीत दर्ज की.

किशन ने 62 गेंद में 12 चौके और पांच छक्के से नाबाद 113 रन की आक्रामक पारी खेली. इसकी मदद से झारखंड की टीम टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल करने में सफल रही.

मणिपुर की टीम 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 98 रन पर सिमट गयी.

इस मैच से पिछले मैच भी किशन ने शतक जमाया था. तब जम्मू कश्मीर के खिलाफ उन्होंने 55 गेंदों में शानदार शतक के साथ टीम को जीत दिलाई थी. अब तक खेले गए तीन मैचों में से सिर्फ पहले मैच में वो खाता खोलने में नाकामयाब रहे थे. लेकिन उसके बाद उन्होंने दोनों मुकाबलों में शतक लगाकर एक रिकॉर्ड बना दिया.

ईशान किशन अब कई अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने लगातार दो टी20 शतक लगाए हैं. वो डेविड वॉर्नर, केविन पीटरसन, ल्यूक राइट, रीज़ा हैंड्रिक्स के साथ खड़े हो गए हैं. जबकि भारत के लिए वो ऐसे करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं. उनसे पहले सिर्फ उन्मुक्त चंद ये कारनामा साल 2013 में किया था. दिलचस्प बात ये है कि ये दोनों ही खिलाड़ी अब भी भारत की जर्सी नहीं पहन पाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget