एक्सप्लोरर

IND vs SA 2nd T20I: दक्षिण अफ्रीका से टी20 मुकाबला हारने के बाद क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव?

IND vs SA: गकेबेरहा में मंगलवार (12 दिसंबर) को खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 5 विकेट से मात दी. इसी के साथ इस तीन मैचों की टी20 सीरीज में प्रोटियाज टीम 1-0 से आगे हो गई है.

Suryakumar Yadav On IND vs SA: तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने दक्षिण अफ्रीका आई भारतीय टीम को दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. बारिश प्रभावित इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 19.3 ओवर में 7 विेकेट खोकर 180 रन बनाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रन का टारगेट मिला. प्रोटियाज टीम ने यह टारगेट 7 गेंद बाकी रहते ही हासिल कर लिया. इस तरह टीम इंडिया को यहां 5 विकेट से मात खानी पड़ी. मुकाबला हारने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव क्या कुछ बोले? यहां जानें...

सूर्या ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह हमने मैच जिताऊ स्कोर तो बनाया लेकिन उन्होंने अपने 5-6 ओवर में लाजवाब बल्लेबाजी की और मैच हमसे दूर ले गए. दूसरी पारी में यहां गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल रहा. गेंद गीली थी. हमें इसी तरह की स्थिति का सामना आगे भी करना पड़ेगा, तो यह हमारे लिए एक सीख है. हम अब तीसरे टी20 में बेहतर करने की कोशिश करेंगे.'

टीम इंडिया के गेम प्लान पर क्या बोले?
इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शुरुआती विकेट जल्द गिर जाने के बाद भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी. इससे जुड़े सवाल पर सूर्या ने कहा, 'हम इसी तरह के क्रिकेट ब्रांड की बात करते हैं. मैसेज सभी के लिए साफ होता है कि जाओ और अपने खुद को व्यक्त करो.' इस दौरान सूर्या ने ड्रेसिंग रूम के माहौल पर भी बातचीत की. उन्होंने कहा, 'हमारे कैंप में मूड हमेशा खुश मिजाज होता है. उत्साह से भरा होता है. मैंने अपने खिलाड़ियों से कह रखा है कि मैदान पर जो कुछ होता है, उसे मैदान पर ही छोड़ो.'

बेकार गई सूर्या और रिंकू की पारियां
इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआती 6 रन पर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो दिया था. लेकिन सूर्यकुमार यादव (56) और रिंकू सिंह (68) की ताबड़तोड़ पारियों ने उसे 180 के स्कोर तक पहुंचाया. हालांकि दक्षिण अफ्रीका के लगभग सभी बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी और तेज तर्रार पारियां खेलते हुए भारत से मैच छीन लिया. प्रोटियाज टीम यहां 5 विेकेट से विजय रही.

यह भी पढ़ें...

Messi vs Ronaldo: एक बार फिर आमने-सामने होंगे मेसी और रोनाल्डो, फरवरी में अल नासर से भिड़ेगा इंटर मियामी फुटबॉल क्लब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget