एक्सप्लोरर

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की फॉर्म में आई भयंकर गिरावट, आंकड़ों ने बता दी सारी सच्चाई

Suryakumar Yadav: भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की फॉर्म में वक्त के साथ भारी गिरावट देखने को मिली. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में सूर्या पूरी तरह फ्लॉप रहे.

Suryakumar Yadav Decline In T20I: भारत के स्टार बल्लेबाज और टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म में भारी गिरावट देखने को मिली है. 2021 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाले सूर्या ने टी20 इंटरनेशनल में शुरुआती तीन सालों में शानदार प्रदर्शन कर खूब महफिल लूटी. लेकिन फिर उनकी फॉर्म का ग्राफ काफी नीचे आ गया. पिछले साल यानी 2024 भी सूर्या के लिए कुछ खास नहीं रहा. पिछले साल उन्होंने मिला-जुला प्रदर्शन किया. 

वहीं 2025 में भारत के टी20 कप्तान ने अब तक 2 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं, जिसमें उनका बल्ला खामोश ही दिखाई दिया है. बता दें कि टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. सीरीजी के शुरुआती दो मैच हो चुके हैं, जिसमें भारतीय कप्तान फ्लॉप रहे. इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में सूर्या बिना खाता खोले आउट हो गए थे. फिर दूसरे मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 12 रन स्कोर किए थे. 

सूर्या की फॉर्म में भारी गिरावट 

भारत के लिए मुख्यत: टी20 क्रिकेट खेलने वाले सूर्या ने 2021 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया और इस साल उन्होंने टी20 इंटरनेशनल के 11 मैच खेले, जिनकी 9 पारियों में बैटिंग करते हुए 34.85 की औसत और 155.41 के स्ट्राइक रेट से 244 रन बनाए. 

फिर अगली साल यानी 2022 में भी सूर्या का बल्ला जमकर बोला. उन्होंने इस साल 31 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 31 पारियों में 46.56 की औसत और 187.43 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए. 

इसके बाद 2023 में भी सूर्या ने शानदार फॉर्म दिखाई. इस साल भारत के टी20 कप्तान ने 18 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. इन मैचों की 17 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 48.86 की औसत और 155.95 के स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाए. 

2024 से नहीं कर सके कुछ खास 

सूर्या 2024 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए कुछ खास नहीं कर सके. उन्होंने 18 मैचों की 17 पारियों में 26.81 की औसत से 429 रन बनाए. इस साल उनके बल्ले से कोई शतक भी नहीं निकला. अब 2025 के शुरुआती दो मैचों में भी सूर्या का बल्ला खामोश दिखाई दिया है. 

 

ये भी पढ़ें...

एमएस धोनी के जादुई मंत्र ने बदली शशांक सिंह की किस्मत, बने पंजाब किंग्स के 'गोल्डन फिनिशर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget