एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश के शानदार प्रदर्शन में भी सुरेश रैना की खराब फॉर्म जारी

उमंग शर्मा (नाबाद 131) की शतकीय पारी के दम पर उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्राफी ग्रुप ए के मैच के तीसरे दिन असम के खिलाफ दूसरी पारी में दो विकेट पर 229 रन बनाए. इस प्रदर्शन की मदद से उन्होंने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली. अब उत्तर प्रदेश की कुल बढ़त 260 रन की हो गयी.

गुवाहाटी: उमंग शर्मा (नाबाद 131) की शतकीय पारी के दम पर उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्राफी ग्रुप ए के मैच के तीसरे दिन असम के खिलाफ दूसरी पारी में दो विकेट पर 229 रन बनाए. इस प्रदर्शन की मदद से उन्होंने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली. अब उत्तर प्रदेश की कुल बढ़त 260 रन की हो गयी.

इससे पहले असम ने दिन की शुरुआत कल के स्कोर छह विकेट पर 279 रन से आगे से की और उनकी पूरी टीम 318 रन पर सिमट गयी. उत्तर प्रदेश की ओर से सौरव कुमार ने पांच विकेट लिये. उनके अलावा अंकित राजपूत ने दो और इशरार अजीज, मोहम्मद सैफ और कप्तान सुरेश रैना को एक-एक सफलता मिली.

उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में 31 रन की बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की.

हालांकि फार्म में वापसी की राह देख रहे रैना अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके, वह 33 रन पर पागबाधा आउट हो गये. दिन का खेल खत्म होते समय उमंग के साथ मोहम्मद सैफ(38) क्रीज पर है और दोनों के बीच 99 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है.

सुरेश रैना के प्रदर्शन पर सभी निगाहें जमी हुई थीं. एक समय पर भारतीय टीम में मिडिल ऑर्डर की जान माने जाने वाले सुरेश रैना लंबे समय से टीम से बाहर हैं.

रैना ने भारत के लिए 223 वनडे मैचों में 5568 रन, जबकि 65 टी20 में 1307 रन बनाए हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 18 टेस्ट मुकाबले भी खेले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में चीटिंग का अनोखा मामला, भारतीय कंपनी ने तोड़ी स्पॉन्सरशिप
क्रिकेट में चीटिंग का अनोखा मामला, भारतीय कंपनी ने तोड़ी स्पॉन्सरशिप
शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज
शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज
वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद ये क्या बोल गए बाबर आजम, किसकी लगाई क्लास
वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद ये क्या बोल गए बाबर आजम, किसकी लगाई क्लास
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget