एक्सप्लोरर

Watch: सुरेश रैना ने जीत लिया सभी का दिल, विराट कोहली को बताया 'रन मशीन', एमएस धोनी के बारे में तो चौंका ही दिया

Suresh Raina: सुरेश रैना ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 के दौरान कई खिलाड़ियों के बारे में बात की, जिसमें उन्होंने विराट कोहली को 'रन मशीन' बताया.

Suresh Raina On Virat Kohli And MS Dhoni: सुरेश रैना (Suresh Raina) इन दिनों वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 में खेल रहे हैं. इंडिया चैंपियंस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. इसी टूर्नामेंट के बीच सुरेश रैना ने कई खिलाड़ियों को अलग-अलग नाम दिए, जैसे विराट कोहली को उन्होंने 'रन मशीन' बताया. इसके अलावा उन्होंने और भी खिलाड़ियों के बारे में बात की. एमएस धोनी के बारे में रैना ने चौंकाने वाली बात कही. 

धोनी को कहा GOAT

विराट कोहली को 'रन मशीन कहने वाले सुरेश रैना ने एमएस धोनी को GOAT (Greatest Of All Time) यानी सर्वकालिक महानतम बताया. रैना ने कोहली को 'रन मशीन' के अलावा 'किंग' भी कहा.  

इसके अलावा बुमराह को रैना ने डेथ ओवर का स्पेशलिस्ट बताया. वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ माइकल हसी को निरंतर बताया. फिर सबसे ज़्यादा मज़ाकिया में रैना ने पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का नाम लिया. 

पाकिस्तान के खिलाफ लगाया था अर्धशतक 

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 में पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इंडिया चैंपियंस के सुरेश रैना ने 40 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 52 रनों की पारी खेली. हालांकि मुकाबले में इंडिया के चैंपियंस को 68 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी थी. 

बता दें कि इंडिया चैंपियंस 5 में सिर्फ 2 लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची. टीम ने दो मैच इंग्लैंड चैंपियंस और वेस्टइंडीज़ चैंपियंस के खिलाफ जीते थे. फिर इसके बाद इंडिया चैंपियंस ने अगले तीनों लीग मैच पाकिस्तान चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस और दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ गंवाए थे. अब टीम सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ खेलेगी. 

सुरेश रैना का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

सुरेश रैना ने भारत के लिए 2005 से 2018 तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला. इस दौरान उन्होंने 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. टेस्ट में उन्होंने 26.48 की औसत से 768 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल रहे. इसके अलावा वनडे में रैना ने 35.31 की औसत से 5615 और टी20 इंटरनेशनल में 29.18 की औसत और 134.87 के स्ट्राइक रेट से 1605 रन बनाए. वनडे में बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने 5 शतक और 36 अर्धशतक, जबकि टी20 इंटरनेशनल में 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए. 

 

ये भी पढ़ें...

Paris Olympics 2024: ओलंपिक में पाकिस्तान से कितना आगे है भारत? जानें दोनों देशों ने अब तक जीते कितने मेडल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM 2nd T20 से पहले भारतीय टीम को मिला खास निमंत्रण, कप्तान और कोच को किया सम्मानित
IND vs ZIM 2nd T20 से पहले भारतीय टीम को मिला खास निमंत्रण, कप्तान और कोच को किया सम्मानित
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान
2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget