एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024: ओलंपिक में पाकिस्तान से कितना आगे है भारत? जानें दोनों देशों ने अब तक जीते कितने मेडल

Paris Olympics 2024: भारत और पाकिस्तान ओलंपिक मेडल के मामले में बिल्कुल जुदा हैं. एक तरफ से भारत ने 2020 में खेले गए टोक्यो ओलंपिक में 7 मेडल जीते थे, जबकि पाकिस्तान का 29 साल से खाता नहीं खुला.

India And Pakistan Medal In Olympic: ओलंपिक 2024 पेरिस की मेज़बानी में होगा. पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों की शुरुआत 26 जुलाई से होगी, जो 11 अगस्त तक चलेंगे. हर बार की तरह इस बार भी फैंस ओलंपिक लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं. उससे पहले आइए जानते हैं कि ओलंपिक में भारत अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान से कितना आगे है. आए जानते हैं कि दोनों देशों ने अब तक ओलंपिक में कितने-कितने मेडल जीत लिए हैं. 

किस देश ने जीते कितने मेडल, कौन है आगे?

भारत: ओलंपिक के इतिहास में भारत अब तक कुल 35 मेडल जीत चुका है, जिसमें 10 गोल्ड, 09 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज मेडल हैं. भारत ने पहली बार 1900 में हुए ओलंपिक में हिस्सा लिया था. इस बार यानी 2024 के पेरिस ओलंपिक में भारत 26वीं बार ओलंपिक में हिस्सा लेगा. पिछली बार यानी टोक्यो में हुए ओलंपिक में भारत के 124 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. वहीं इस बार भारत 111 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. पिछली बार की तुलना में इस बार खिलाड़ियों की संख्या कम हुई है.

पाकिस्तान: ओलंपिक में पाकिस्तान ने अब तक कुल 10 मेडल ही जीते हैं, जिसमें 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं. पाकिस्तान के 10 में 8 मेडल सिर्फ हॉकी के ज़रिए आए हैं. बता दें कि पाकिस्तान 1948 से ओलंपिक में हिस्सा ले रहा है. देश को पहला मेडल 1956 के ओलंपिक में मिला था, जो मेलबर्न में हुआ था. पाकिस्तान के पहला मेडल सिल्वर था. 

पाकिस्तान को 29 सालों से है मेडल का इंतज़ार 

पाकिस्तान ने ओलंपिक में आखिरी मेडल 29 साल पहले यानी 1992 में जीता था, जो बार्सीलोना में खेला गया था. 1992 के ओलंपिक में पाकिस्तान की हॉकी टीम ने तीसरे नंबर पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता था. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार यानी 2024 के पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तान को मेडल मिल पाता या नहीं. 

2020 में हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत ने कुल 7 मेडल जीते थे, जिसमें एक गोल्ड भी शामिल था. गोल्ड के अलावा 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज थे. यह किसी भी ओलंपिक में भारत के लिए सबसे ज़्यादा मेडल थे. इस लिहाज से भारत ओलंपिक खेलों में पाकिस्तान से कहीं आगे है. 

 

ये भी पढ़ें...

Paris Olympics 2024: इस बार का ओलंपिक है सबसे अलग, मेडल में मिला है एफिल टावर का लोहा? नदी पर होगी ओपनिंग सेरेमनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget