एक्सप्लोरर

IPL 2020 में खेलेंगे कि नहीं ? इस पर सुरेश रैना ने दिया ये जवाब

एम एस धोनी के साथ 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय संन्यास की घोषणा करने वाले रैना ने उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया कि उनके और फ्रेंचाइजी के बीच मतभेद हो गया है.

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से अचानक हटने पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सुरेश रैना ने कहा कि वह अपने परिवार के लिये वापस लौटे और 19 सितंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिये दुबई में फिर चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़ सकते हैं.

एम एस धोनी के साथ 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय संन्यास की घोषणा करने वाले रैना ने उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया कि उनके और फ्रेंचाइजी के बीच मतभेद हो गया है. फ्रेंचाइजी दल में 13 मामले कोविड-19 पॉजिटिव आये हैं जिसमें दो खिलाड़ी भी शामिल हैं और रैना के हटने का कारण इसे बताया गया.

रैना ने ‘क्रिकबज’ से कहा, ‘‘यह निजी फैसला था और मुझे अपने परिवार के लिये वापस आना पड़ा. घर पर ऐसी चीज थी जिसके तुरंत ही हल निकालने की जरूरत थी. चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) भी मेरा परिवार है और माही भाई (धोनी) मेरे लिये बहुत महत्वपूर्ण हैं. यह मुश्किल फैसला था. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘सीएसके और मेरे बीच कोई समस्या नहीं है. कोई भी 12.5 करोड़ रूपये को पीठ नहीं दिखायेगा और किसी जरूरी कारण के बिना नहीं जायेगा. मैंने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन मैं अब भी युवा हूं और मैं आईपीएल में अगले चार-पांच वर्षों तक उनके लिये खेलना चाहता हूं. ’’जब उनसे सीएसके साथ उनके भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने संकेत दिया कि वह दुबई में टीम से जुड़ सकते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां पृथकवास के दौरान ट्रेनिंग कर रहा हूं. हो सकता है कि आप फिर से मुझे वहां शिविर में देखो. ’’जब सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कासी विश्वनाथन से रैना के फ्रेंचाइजी के साथ भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि टीम अपने सभी खिलाड़ियों का पूरा समर्थन करती है.

उन्होंने कहा, ‘‘उसने कहा था कि वह सत्र के लिये उपलब्ध नहीं है. हम हमेशा अपने खिलाड़ियों का सहयोग करते हैं. उसने कहा कि उसके कुछ व्यक्तिगत मुद्दे चल रहे हैं. इसलिये जब भी वह फिट हो और तैयार हो, वह वापस आ सकता है. हम ऐसा ही चाहते हैं. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम कभी भी खिलाड़ी के खिलाफ नहीं हुए हैं. अगले सत्र के लिये कोई परेशानी नहीं है क्योंकि हमने हमेशा अपने खिलाड़ियों का समर्थन किया है. ’’

टीम के मालिक एन श्रीनिवासन भी खुश नहीं थे, जब उन्हें टूर्नामेंट से रैना के हटने के बारे में पता चला था. रैना ने कहा कि पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष उनके लिये पितातुल्य हैं और उन्हें ऐसा करने का पूरा अधिकार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget