एक्सप्लोरर

टी-20 में वापसी के बाद छा गए रैना, वनडे के लिए पेश की अपनी दावेदारी

केपटाउन: लंबे समय बाद भारतीय टी-20 में वापसी करने वाले सुरेश रैना ने वनडे टीम में वापसी के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में रैना ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया. रैना को उम्मीद है कि वे अपने इस प्रदर्शन को आईपीएल में जारी रखेंगे.

टी-20 में वपासी के बाद रैना ने आक्रमक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और तीनों मैच में उसे जारी रखा. तीसरे मैच में रैना ने 27 गेंद में 43 रनों की पारी खेली जो टीम इंडिया की जीत लिए बेहद अहम साबित हुई. बल्लेबाजी के अलावा रैना गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रर्दशन किया और तीन ओवर के स्पेल में उन्होंने 27 रन देकर एक विकेट चटकाया जबकि दूसरी तरफ टीम के नियमित स्पिनर अक्षर पटेल काफी महंगे साबित हुए. रैना को इस ऑलराउंड खेल के लिए निर्णायक मुकाबले में मैन ऑफ द मैच चुना गया.

रैना को उनके इस प्रदर्शन का इनाम भी मिला और दूसरे ही दिन उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए चुना गया. रैना इस टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी होंगे.

भारतीय टीम मैनेजमेंट और कप्तान विराट कोहली ने टी-20 में रैना के लिए उनकी भूमिका तय कर दी है. टीम में रैना की जिम्मेदारी पावरप्ले के दौरान तेज गति से रन बनाने की है जिसमें वो सफल होते दिखे हैं.

मैच के बाद रैना ने कहा, ‘‘यह लम्हा (वापसी) मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण है. यहां के बाद हम श्रीलंका और फिर आईपीएल में खेलेंगे. हमें काफी मैच खेलने हैं. मैं पहले भी वर्ल्डकप का हिस्सा रहा हूं और मैं 2011 में वर्ल्डकप जीतने वाली टीम का हिस्सा था. यह मेरा पहला वर्ल्डकप था और हमने खिताब जीता.’’

उन्होंने कहा, ‘‘वनडे फॉर्मेट की बात करूं तो पांचवें नंबर पर मैंने अच्छा प्रदर्शन किया है. यह सिर्फ कुछ और मैचों का सवाल है और मुझे लगता है कि मैं दिखा सकता हूं कि मैं निश्चित तौर पर जल्द ही वनडे में वापसी कर सकता हूं.’’

आपको बता दे कि रैना ने अपना आखिरी वनडे मैच तीन साल पहले साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 टीम में वापसी से पहले रैना इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच खेले थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget