एक्सप्लोरर

T20: उत्तर प्रदेश की जीत में सुरेश रैना ने फिर लगाया अर्धशतक

कप्तान सुरेश रैना की शानदार फॉर्म की मदद से सैय्यद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की जीत का सिलसिला जारी है. आज कोलकाता के जेयू कैम्पस में खेले गए सुपर लीग ग्रुप बी के मुकाबले में यूपी ने बड़ौदा को 7 विकेट से करारी शिकस्त दे दी.

नई दिल्ली/कोलकाता: कप्तान सुरेश रैना की शानदार फॉर्म की मदद से सैय्यद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की जीत का सिलसिला जारी है. आज कोलकाता के जेयू कैम्पस में खेले गए सुपर लीग ग्रुप बी के मुकाबले में यूपी ने बड़ौदा को 7 विकेट से करारी शिकस्त दे दी.

यूपी की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे उमंश शर्मा और खुद कप्तान सुरेश रैना. कप्तान रैना ने आज लगातार तीसरी पारी में 50 के आंकड़े को पार कर अपनी फॉर्म में वापसी के पुख्ता सबूत दे दिए हैं.

यूपी की टीम ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. लेकिन बड़ौदा ने विकेटकीपर उर्विल पटेल और कप्तान दीपर हूड्डा की विस्फोटक पारियों की मदद से 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. पहली पारी के बाद ऐसा लग रहा था कि बड़ौदा की टीम इस मुकाबले को जीत सकती है. लेकिन इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम ने इस लक्ष्य को भी बौना साबित कर दिया.

हालांकि यूपी को शून्य के स्कोर पर ओपनर शिवम चौधरी के रूप में बड़ा झटका लगा. लेकिन इसके बाद उमंश और रैना ने पीछे पलटकर नहीं देखा. दोनों बल्लेबाज़ों ने महज़ 90 गेंदों में 160 रनों की अहम साझेदारी कर टीम की जीत की बुनियाद रख दी.

शानदार 95 रन बनाने वाले उमंग अपने शतक से चूक गए. अपनी पारी में उन्होंने 47 गेंदों में 5 छक्के और 10 चौकों भी लगाए. वहीं कप्तान रैना ने दूसरा छोर संभाले रखा और 47 गेंदों में अहम 56 रन बनाए. रैना ने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के भी लगाए. जिसके बाद अंत में रिंकू सिंह ने 11 गेंदों में अहम 26 रनों का योगदान दिया और टीम को जीत की दहलीज़ तक पहुंचाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय ओपनर प्रतिका रावल का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू, वार्विकशायर से खेलेंगी
भारतीय ओपनर प्रतिका रावल का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू, वार्विकशायर से खेलेंगी
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पहली बार किया यह कारनामा
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पहली बार किया यह कारनामा
जीता हुआ मैच हार गई पाकिस्तान, 120 पर ढेर हुई बाबर आजम एंड टीम
जीता हुआ मैच हार गई पाकिस्तान, 120 पर ढेर हुई बाबर आजम एंड टीम
घर की छत से भारतीय टेस्ट टीम तक का सफर, सारांश जैन का सफर कर देगा भावुक
घर की छत से भारतीय टेस्ट टीम तक का सफर, सारांश जैन का सफर कर देगा भावुक

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget