एक्सप्लोरर

SRHvMI: दीपक हूडा के संघर्ष से हैदराबाद को मिली एक विकेट से जीत

शिखर धवन (45) के बाद दीपक हुड्डा की नाबाद 32 रनों की जुझारू पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में गुरुवार को अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की.

नई दिल्ली/हैदराबाद: शिखर धवन (45) के बाद दीपक हुड्डा की नाबाद 32 रनों की जुझारू पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में गुरुवार को अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की. अपने घर राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हैदराबाद ने मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस को रोचक मुकाबले में एक विकेट से मात दी.

टॉस जीतकर हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने पहले गेंदबाजी चुनी और मेजबान टीम के गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही ठहराते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 147 रनों पर सीमित कर दिया. हैदराबाद ने इस लक्ष्य को आखिरी गेंद पर नौ विकेट खोकर हासिल कर लिया.

हैदराबाद को 12 गेंदों में 12 रनों की दरकार थी. 19वां ओवर फेंकने आए मुस्ताफीजुर रहमान ने इस ओवर में सिर्फ एक रन दिया और दो विकेट लेकर मुंबई को मैच में वापस ला दिया. आखिरी ओवर में मुंबई को एक विकेट और हैदराबाद को 11 रनों की दरकार थी. हुड्डा और बिलि स्टानलेक (नाबाद 2) ने जरूरी रन बनाते हुए मेजबान टीम को दूसरी जीत दिलाई

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को अच्छी शुरुआत मिली. रिद्धिमान साहा (22) और धवने पहले विकेट के लिए 6.5 ओरों में 62 रन जोड़े, लेकिन युवा लेग स्पिनर मयंक मार्केंडे ने चार विकेट लेकर मेजबान टीम की कमर तोड़ दी. साहा मयंक की फिरकी का शिकार हो कर पवेलियन लौटे. कप्तान विलियमसन सिर्फ छह रनों का योगदान दे पाए.

विलियमसन 73 के कुल स्कोर पर आउट हुए. धवन को मयंक ने अर्धशतक भी पूरा नहीं करने दिया. 28 गेंदों में तीन चौके मारने वाले धवन का कैच जसप्रीत बुमराह ने 77 के कुल स्कोर पर पकड़ा. मयंक ने मनीष पांडे को भी 11 के निजी स्कोर पर अपना शिकार बनाया.

एक समय मजबूत स्थिति में दिख रही मेजबान टीम लगातार विकेटों के गिरने से संकट में आ गई थी.

लेकिन दीपक ने युसूफ पठान (14) के साथ मिलकर टीम को जीत के करीब ले गए, लेकिन बुमराह ने लगातार दो विकेट लेकर मेजबान टीम को परेशानी में डाल दिया. उन्होंने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर पठान और अगली गेंद पर राशिद खान को आउट किया. अगले ओवर में रहमान ने मेजबान टीम की माथे की लकीरों को और गहरा कर दिया.

लेकिन एक छोर पर खड़े दीपक ने टीम को आखिरकार जीत दिला ही दी. उन्होंने अपनी पारी में 23 गेंदों का सामना किया और एक चौका एक छक्का लगाया. यह छक्का उन्होंने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर मारा था.

इससे पहले, इविन लुइस (29), सूर्यकुमार यादव (28) और केरन पोलार्ड(28) की बदौलत मुंबई सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर सकी. मुंबई की शुरुआत ठीक नहीं रही और उसके कप्तान रोहित शर्मा 10 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हो गए.

इसके बाद नियमित अंतराल पर अपना विकेट गंवाने के कारण मुंबई की टीम संकट में थी. लुइस ने 17 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की बदौलत सर्वाधिक 29 रन बनाए.

सूर्यकुमार ने 31 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के के सहारे 28 रन की पारी खेली. इसके अलावा पोलार्ड ने भी 23 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की बदौलत 28 रन बनाए. क्रूणाल पांड्या ने 10 गेंदों पर दो चौकों के दम पर 15 रन बनाए.

हैदराबाद की तरफ से संदीप शर्मा ने 25 रन पर दो विकेट, सिद्र्था कौल ने 29 रन देकर दो विकेट और स्टानलेक ने 42 रन पर दो विकेट लिए. राशिद खान और शाकिब अल हसन को एक-एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget