एक्सप्लोरर

IND vs ENG: टेस्ट टीम में वापसी के लिए मयंक अग्रवाल और कुलदीप यादव को करना होगा इंतजार- सुनील गावस्कर

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को टेस्ट टीम में दोबारा मौका पाने के लिए इंतजार करना होगा.

अहमदाबाद. भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दमदार खेल दिखाया. अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में भारत ने महज दो दिन में इंग्लैंड को मात देकर सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल की. पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि फिलहाल भारतीय टीम में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है और ऐसे में चाइनामैन कुलदीप यादव और मयंक अग्रवाल को अपनी बारी आने का इंतजार करना होगा.

गावस्कर ने पिच की बात करते हुए कहा, 'मुझे तो नहीं लगता है कि जो हमने तीसरे टेस्ट में देखा है उससे चौथे मैच की पिच बहुत ज्यादा अलग होने वाली है.उन्होंने कहा कि अगला टेस्ट मैच भी इसी पिच पर एक होने वाली है जिसपर हमने मैच खेला था. अगर काफी ज्यादा रोलिंग हुई हो या फिर उसी वक्त पर काफी ज्यादा पानी दिया गया हो तो हो सकता है यह गेंद को थोड़ी ज्यादा टर्न करने में मदद पहुंचाए.

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में वॉशिंग्टन सुंदर को गेंदबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिल पाया. पहली पारी के दौरान वो बल्लेबाजी में भी कुछ खास नहीं कर जबकि गेंदबाजी भी उन्हें महज एक ओवर के लिए ही मिली. गावस्कर का मानना है कि कुलदीप यादव को इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में वॉशिंग्टन सुंदर की जगह मिलनी चाहिए. ये बदलाव टीम इंडिया करे तो उन्हें फायदा हो सकता है.

गावस्कर  ने कहा,'मुझे वैसे लगता तो नहीं टीम में कोई बदलाव किया जा सकता है. हो सकता है कि भारतीय टीम में शायद वॉशिंग्टन सुंदर की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया जाए. यह मेरी सोच है लेकिन ऐसा होगा इसकी गुंजाइश कम ही है. अगर आपने महज दो दिन के भीतर आराम से टेस्ट मैच जीता है तो फिर मुझे नहीं लगता किसी भी बदलाव की जरूरत है. ऐसे में तो मयंक और बाकी खिलाड़ियों को अभी कुछ वक्त और इंतजार करना होगा.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget