एक्सप्लोरर

सुनील गावस्कर ने कहा- कोहली- रोहित का विवाद सदियों तक चल सकता है

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट और रोहित के विवाद को लेकर कहा है कि ये अभी और लंबा खींचेगा. क्योंकि मीडिया के पास अगर कुछ नहीं होगा तो वो इन्हीं विवाद को पकड़ेगी. उन्होंने कहा कि ये आनेवाले 20 सालों तक चल सकता है.

वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया को उस वक्त झटका लगा जब टीम वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों बाहर हो गई. इसके बाद ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के बीच विवाद भी सामने आने लगे जिसमें सबसे पहले कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा के नाम उछले. इसके तुरंत बाद ये विवाद इस बात पर आ गया कि क्या रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के लिए बेहतर कप्तान हैं. इतना सबकुछ होने के बाद ये सुनने में आया कि दोनों खिलाड़ी आपस में नजरें भी नहीं मिला पा रहे थे. इन सब विवादों पर जवाब देते हुए विराट कोहली ने वेस्टइंडीज दौरे से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सभी सवालों के जवाब दिए. लेकिन अब भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इन विवादों को लेकर एक बड़ी बात कही है. गावस्कर ने कहा कि, '' विराट और रोहित के बीच चाहे सबकुछ अच्छा क्यों न हो जाए लेकिन इनका विवाद कभी खत्म नहीं होगा. अगर कभी रोहित फेल होंगे तो दूसरे लोग जरूर उनपर सवाल उठाएंगे और यहां तक कहेंगे कि वो जानबूझकर आउट हो गए. वहीं मीडिया भी इन चीजों को लेकर कई सालों तक स्टोरी चलाएगी. जो भी इन कहानियों की शुरूआत करेगा वो जरूर भारतीय क्रिकेट का बुरा सोच रहा होगा. वहीं अगर टीम की बात करें तो इसमें कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं होगा जो वैसे टीम का बुरा सोचे लेकिन उसकी जलन और दूसरी चीजें टीम को नुकसान पहुंचा सकती हैं. गावस्कर ने आगे कहा कि जब क्रिकेट नहीं भी खेला जा रहा होगा तो मीडिया को चलाने के लिए कुछ न कुछ जरूर चाहिए होगा. ऐसे में रोहित और विराट का विवाद जितना हो सकेगा उतना खींचा जाएगा. वहीं ये विवाद अगले 20 सालों तक खत्म नहीं होने वाला है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget