एक्सप्लोरर

सुनील गावस्कर ने वर्कलोड मैनेजमेंट पर उठाए सवाल, जो कहा उससे मच सकता है बवाल

Sunil Gavaskar on Workload Management: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद वर्कलोड मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं.

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्कलोड की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के सिर्फ तीन मुकाबले ही खेले. बुमराह के फिट होने के बाद भी टेस्ट मैच मिस करने से वर्कलोड को लेकर बवाल खड़ा हो गया है. कई पूर्व क्रिकेटरों ने इसकी आलोचना की है. अब इस फेहरिस्त में भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का भी नाम जुड़ गया है. गावस्कर ने वर्कलोड पर जो प्रतिक्रिया दी है, उससे बवाल मच सकता है. 

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने उम्मीद जताई है कि मोहम्मद सिराज के इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद वर्कलोड मैनेजमेंट (कार्यभार प्रबंधन) जैसा शब्द भारतीय क्रिकेट के शब्दकोष से हमेशा के लिए गायब हो जाएगा. 

क्या सीमा पर जवान ठंड की शिकायत करते होंगे- सुनील गावस्कर

बता दें कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ सभी पांच टेस्ट मैच खेले और कुल 185.3 ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने 23 विकेट लिए. दूसरी तरफ भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह केवल तीन मैचों के लिए ही उपलब्ध रहे और अपने कार्यभार प्रबंधन के तहत ओवल में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाए. 

सुनील गावस्कर ने स्पष्ट किया कि वह बुमराह की आलोचना नहीं कर रहे हैं, क्योंकि यह किसी और चीज से ज्यादा चोट प्रबंधन का मामला था. गावस्कर ने 'इंडिया टुडे' से बातचीत में कहा, "जब आप अपने देश के लिए खेल रहे हों, तो दर्द और तकलीफ़ों को भूल जाइए. क्या आपको लगता है कि सीमा पर जवान ठंड की शिकायत करते होंगे. ऋषभ पंत ने आपको क्या दिखाया? वह पांव में फ्रैक्चर के बावजूद बल्लेबाजी करने आए थे. आप खिलाड़ियों से यही उम्मीद करते हैं. भारत के लिए क्रिकेट खेलना सम्मान की बात है."

उन्होंने कहा, "आप 140 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और यही हमने मोहम्मद सिराज में देखा. मुझे लगता है कि सिराज ने पूरे दिल से गेंदबाजी की और उन्होंने काम के बोझ जैसे शब्द को हमेशा के लिए खत्म कर दिया. पांच टेस्ट मैचों में उन्होंने लगातार 7-8 ओवर गेंदबाजी की, क्योंकि कप्तान उनसे यही उम्मीद कर रहा था और देश को भी उनसे यही उम्मीद थी."

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20 World Cup 2026 Prize Money: भारत और पाकिस्तान की ईनामी राशि में बड़ा फर्क, ICC ने किया T20 WC 2026 की प्राइज मनी का खुलासा
भारत और पाकिस्तान की ईनामी राशि में बड़ा फर्क, ICC ने किया T20 WC 2026 की प्राइज मनी का खुलासा
IPL 2026: आईपीएल इतिहास में वो पांच खिलाड़ी कौन जिन्होंने लपके 100 से ज्यादा कैच, नंबर 1 पर ये प्लेयर
IPL 2026: आईपीएल इतिहास में वो पांच खिलाड़ी कौन जिन्होंने लपके 100 से ज्यादा कैच, नंबर 1 पर ये प्लेयर
IPL 2026 MI Vs KKR: मुंबई इंडियंस को क्या हार्दिक पंड्या दिलाएंगे छठा खिताब? केकेआर से वानखेड़े में होगी पहली भिड़ंत, जानें हर डिटेल
मुंबई इंडियंस को क्या हार्दिक पंड्या दिलाएंगे छठा खिताब? केकेआर से वानखेड़े में होगी पहली भिड़ंत, जानें हर डिटेल
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
IPL 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान ने बातचीत पर लौटने का दिया संकेत, मसूद पेजेशकियान ने कौन सी 3 शर्तें रखीं? लेबनान से 177 भारतीय सुरक्षित लौटे
Live: ईरान ने बातचीत पर लौटने का दिया संकेत, मसूद पेजेशकियान ने कौन सी 3 शर्तें रखीं? लेबनान से 177 भारतीय सुरक्षित लौटे
Noida News: नोएडा सेक्टर 4 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं से कई लोग बेहोश, 4 की हालत नाजुक
नोएडा सेक्टर 4 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं से कई लोग बेहोश, 4 की हालत नाजुक
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
IPL 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
Farooq Abdullah Firing: 'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह जामवाल कौन?
'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह कौन?
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
Video: बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
Embed widget