एक्सप्लोरर

'अक्षर पटेल को 1-2 ओवर ही देना है तो खिला क्यों रहे हो', टीम कॉम्बिनेशन पर सुनील गावस्कर ने उठाया सवाल

Axar Patel: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के चार मैचों में अक्षर पटेल टीम इंडिया की प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे. इनमें उन्होंने 85 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इस दौरान बल्लेबाजी में उनके नाम केवल 9 रन दर्ज हुए.

Sunil Gavaskar on Axar Patel: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WC 2022) में भारत-इंग्लैंड (IND vs ENG) सेमीफाइनल से पहले दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने भारतीय टीम की प्लेइंग-11 कॉम्बिनेशन पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने पूछा है कि अगर अक्षर पटेल (Axar Patel) का पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है तो उन्हें टीम में खिलाया क्यों जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा है कि अगर अक्षर पर भरोसा नहीं है तो किसी अन्य खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में जगह देनी चाहिए.

एक न्यूज चैनल पर बातचीत करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, 'भारतीय टीम को अपने बॉलिंग अटैक के बारे में थोड़ा सोचना चाहिए. क्या दो स्पिनर्स को खिलाना चाहिए? या एक स्पिनर और एक बल्लेबाज? क्या पंत और कार्तिक दोनों खेल सकते हैं? ऐसा करते हैं तो बैटिंग लंबी हो जाएगी और फिर हार्दिक तो गेंदबाजी करते ही हैं, तो वह पांचवें गेंदबाज का काम करेंगे.'

गावस्कर ने कहा, 'अतिरिक्त बल्लेबाज नहीं तो एक तेज गेंदबाज ले सकते हैं. क्योंकि स्पिनर्स के लिए वो बाउंड्रीज छोटी हैं. तो उनको छक्के पड़ सकते हैं. अक्षर के बदले आप हर्षल पटेल को ले सकते हैं. अगर आप अक्षर को 1-2 ओवर ही दे रहे हैं, उनके पूरे ओवर ही यूज नहीं हो रहे हैं, आपको उनकी बॉलिंग पर भरोसा नहीं है तो फिर आप ऐसे गेंदबाज को लें जिस पर आप निर्भर रह सकते हैं कि ये हमारे लिए 3-4 ओवर कर देगा.'

अक्षर का टी20 वर्ल्ड कप 2022 में प्रदर्शन
गौरतलब है कि अक्षर पटेल ने अब तक इस टी20 वर्ल्ड कप के चार मैचों में 85 रन देकर तीन विकेट चटकाए हैं. वहीं, तीन पारियों में उनके नाम केवल 9 रन दर्ज हुए हैं. टीम इंडिया स्पिनर्स के तौर पर उनके साथ आर अश्विन को प्लेइंग-11 में जगह दे रही है, जबकि युजवेंद्र चहल को अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG T20 WC Semifinal: कौन जीतेगा भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच? शाहिद अफरीदी ने दिया यह जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget