एक्सप्लोरर

IND vs SA: 'एक कमजोर टेस्ट प्लेयर टीम इंडिया का कप्तान क्यों?' रोहित शर्मा की टेस्ट कप्तानी पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

Rohit Sharma: पूर्व भारतीय क्रिकेटर बद्रीनाथ ने रोहित शर्मा के टेस्ट आंकड़ो का हवाला देते हुए उनकी कप्तानी पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने रोहित की जगह विराट को बेहतर टेस्ट प्लेयर और कप्तान बताया है.

Badrinath On Rohit Sharma: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पारी की हार झेलने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को खूब आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है. वह सेंचुरियन टेस्ट में बतौर कप्तान तो फ्लॉप रहे ही थे, बतौर बल्लेबाज भी वह टीम इंडिया के लिए कोई योगदान नहीं दे सके थे. ऐसे में क्रिकेट एक्सपर्ट्स उनकी कप्तानी के साथ-साथ टेस्ट टीम में उनकी जगह को लेकर भी सवाल खड़े कर रहे हैं. इस क्रम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर बद्रीनाथ ने तो यह तक कह दिया है कि एक कमजोर टेस्ट क्रिकेटर रेड बॉल गेम में भारत की कप्तानी कर रहा है. उन्होंने रोहित की जगह एक बार फिर से विराट को टेस्ट कप्तानी सौंपने का सुझाव भी दिया है.

अपने यू-ट्यूब चैनल पर बद्रीनाथ ने कहा है, 'वह (विराट कोहली) टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की कप्तानी क्यों नहीं कर रहे हैं? मैं यह वैध सवाल उठाना चाहता हूं. वह एक बेहतर टेस्ट खिलाड़ी हैं. उनके और रोहित शर्मा के बीच कोई तुलना ही नहीं है. टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो वह बहुत बड़े खिलाड़ी हैं. उन्होंने लाल गेंद के सामने हर जगह रन बनाए हैं. तो उनकी जगह एक कमजोर टेस्ट प्लेयर कप्तानी क्यों कर रहा है? एक खिलाड़ी जो अब तक टेस्ट क्रिकेट में खुद को बतौर ओपनर साबित नहीं कर पाया, जो इस फॉर्मेट में टीम से अंदर-बाहर होता रहा, जो भारत के बाहर टेस्ट क्रिकेट में फ्लॉप रहा, यह सब देखने के बाद भी वह वहां (दक्षिण अफ्रीका) क्या कर रहे हैं?'

SENA में रोहित का फ्लॉप टेस्ट रिकॉर्ड
रोहित शर्मा का यूं तो टेस्ट रिकॉर्ड अच्छा रहा है लेकिन SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में वह टेस्ट क्रिकेट में बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं. इन चार देशों में रोहित ने 21 टेस्ट मैच खेले हैं और महज 30 की औसत से 1182 रन बनाए हैं. इस दौरान वह केवल एक शतक ही जड़ पाए हैं. इसके उलट विराट कोहली का इन देशों में रिकॉर्ड लाजवाब रहा है. विराट कोहली ने 68 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है और इनमें से उन्होंने 40 मैचों में टीम इंडिया को जीत दिलाई है. उन्हीं की लीडरशिप में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीती थी.

यह भी पढ़ें...

BAN vs NZ T20: टॉप-5 के चार बल्लेबाजों ने बनाए कुल 4 रन, फिर भी मैच जीत गई न्यूजीलैंड; बांग्लादेश ने ऐसे गंवाया सीरीज जीतने का मौका

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 
एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 
देर रात तक जागने को हो जाइये तैयार, भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
देर रात तक जागने को हो जाइये तैयार, भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा
ICC ने वेस्टइंडीज के लिए पास किया इतने करोड़ का लोन, WI क्रिकेट में सुधार के लिए जय शाह का मास्टरप्लान
ICC ने वेस्टइंडीज के लिए पास किया इतने करोड़ का लोन, सुधार के लिए जय शाह का मास्टरप्लान
मैच देखने आए एमएस धोनी ने कान में क्यों लगा रखा था खास डिवाइस? जवाब उड़ा देगा आपके होश
मैच देखने आए एमएस धोनी ने कान में क्यों लगा रखा था खास डिवाइस? जवाब उड़ा देगा आपके होश

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
Embed widget