एक्सप्लोरर

स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में हासिल किए 600 विकेट, यह कारनामा करने वाले पांचवें गेंदबाज बने

Stuart Broad: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे चौथे एशेज टेस्ट में ब्रॉड ने इतिहास रच दिया है. ब्रॉड टेस्ट में 600 विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बने.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इतिहास रच दिया है. स्टुअर्ट ब्रॉड ने चौथे टेस्ट के पहले दिन तीसरे सेशन में हेड को आउट करके टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट पूरे किए. टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट हासिल करने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड पांचवें गेंदबाज बन गए हैं. ब्रॉड से पहले मुरलीधरन, शेन वॉर्न, एंडरसन और अनिल कुंबले ने यह मुकाम हासिल किया है.

चौथे टेस्ट की शुरुआत से पहले यह मुकाम हासिल करने के लिए ब्रॉड को दो विकेट लेने की जरूरत थी. चौथे टेस्ट के पहले दिन ही ब्रॉड ने दो विकेट हासिल कर लिए. ब्रॉड ने दिन की शुरुआत में ही खवाजा को पवेलियन वापस भेज दिया था. इसके साथ ही ब्रॉड 599 विकेट पर पहुंच गए थे. तीसरे सेशन की शुरुआत में ब्रॉड ने हेड को 48 के स्कोर पर आउट कर दिया. इस विकेट के साथ ही ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट पूरे कर लिए.

ब्रॉड को टेस्ट क्रिकेट में यह मुकाम हासिल करने के लिए 16 साल लगे. ब्रॉड ने साल 2007 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. ब्रॉड ने इसके बाद सबसे लंबे फॉर्मेट में कभी वापस मुड़कर नहीं देखा. 166वें टेस्ट में ब्रॉड ने 600 विकेट पूरे किए. ब्रॉड इस मुकाम को हासिल करने वाले इंग्लैंड के दूसरे तेज गेंदबाज हैं. ब्रॉड के साथ खिलाड़ी एंडरसन भी टेस्ट क्रिकेट में 600 से ज्यादा विकेट हासिल कर चुके हैं.

पांच गेंदबाजों को मिले हैं 600 से ज्यादा विकेट

ब्रॉड और एंडरसन से पहले इस लिस्ट में सिर्फ स्पिनर्स का ही जलवा रहा है. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड मुरलीधरन के नाम दर्ज है. मुरलीधरन ने 800 विकेट हासिल किए हैं. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न का नंबर आता है. वार्न ने टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट हासिल किए. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर एंडरसन हैं जो कि 688 विकेट हासिल कर चुके हैं.

भारत के अनिल कुंबले 619 विकेट के साथ इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. हालांकि ब्रॉड के पास कुंबले को पछाड़कर इस लिस्ट में चौथा स्थान हासिल करने का मौका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget