एक्सप्लोरर

बिन्नी के शतक की मदद से कर्नाटक ने पहली पारी में बनाये विशाल 649 रन

कनार्टक ने आल राउंडर स्टुअर्ट बिन्नी (118) की शतकीय और श्रेयस गोपाल (92) की अर्धशतकीय पारी की मदद से आज यहां रणजी ट्राफी ग्रुप ए मुकाबले में दूसरे दिन दिल्ली के खिलाफ पहली पारी में 649 रन का विशाल स्कोर बनाया.

बेंगलुरू: कनार्टक ने आल राउंडर स्टुअर्ट बिन्नी (118) की शतकीय और श्रेयस गोपाल (92) की अर्धशतकीय पारी की मदद से आज यहां रणजी ट्राफी ग्रुप ए मुकाबले में दूसरे दिन दिल्ली के खिलाफ पहली पारी में 649 रन का विशाल स्कोर बनाया.

इसके जवाब में दिल्ली ने स्टंप तक पहली पारी में बिना विकेट गंवाये पांच ओवर में 20 रन बना लिये, सलामी बल्लेबाज उन्मुक्त चंद आठ रन और गौतम गंभीर 12 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे.

चार विकेट पर 348 रन से आगे खेलने उतरी कर्नाटक के लिये बिन्नी ने रात के 14 रन से आगे खेलना शुरू किया. उन्होंने 155 गेंद का सामना करते हुए 118 रन से शानदार शतक जड़ा जिसमें से 72 रन केवल बाउंड्री से ही बने.

वहीं रात से क्रीज पर डटे मयंक अग्रवाल अपने रात के 169 रन के स्कोर में केवल सात रन जोड़कर रन आउट हो गये. उन्होंने 250 गेंद में 24 चौके और तीन छक्के से 176 रन बनाये.

अग्रवाल के जाने के बाद बिन्नी ने आक्रामकता अख्तियार की और विकेटकीपर बल्लेबाज सीएम गौतम के साथ तेजी से रन जुटाये जिन्होंने भी 81 गेंद में आठ बाउंड्री से 46 रन जोड़े. इन दोनों ने छठे विकेट के लिये 111 रन की अहम भागीदारी निभायी.

बिन्नी पिछले मैचों में 41 और 61 रन की पारियां खेलकर फार्म में हैं, उन्होंने आज भी यही फार्म जारी रखी.

श्रेयस गोपाल हालांकि महज आठ रन से शतक से चूक गये, उन्होंने 165 गेंद में 92 रन बनाये जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल थां श्रेयस और अभिमन्यु मिथुन (नाबाद 35 रन) के साथ अंतिम विकेट के लिये 101 रन की भागीदारी निभायी.

दिल्ली के लिये विकास मिश्रा और मनन शर्मा ने तीन तीन जबकि नवदीप सैनी, कुलवंत खेजरोलिया और विकास टोकस ने एक एक विकेट प्राप्त किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget