एक्सप्लोरर

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के गेंदबाज नहीं कर पा रहे हैं कमाल, ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा- 'धैर्य रखें'

पहले टेस्ट मैच में इशांत शर्मा ने पांच विकेट लिए थे जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लैन मैक्ग्रा ने न्यूजीलैंड की पिच पर भारतीय गेंदबाजों को धर्य रखने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि एक खराब मैच रातोंरात उन्हें खराब नहीं बनाता क्योंकि वे अभी भी विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं. भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए अपने पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था. मैक्ग्रा ने बुधवार को यहां पत्रकारों से कहा, "न्यूजीलैंड में स्विंग ज्यादा होती है और गति कम मिलती है. पिच पर घास भी थी और भारत टॉस भी हार गया." उन्होंने कहा, "आपको अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी और एकजुट होकर गेंदबाजी करनी होगी. केवल धर्य रखना होगा और सही जगह पर गेंदबाजी करनी होगी." पहले टेस्ट मैच में इशांत शर्मा ने पांच विकेट लिए थे जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे. मैक्ग्रा ने कहा, "मुझे अब भी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण पर पूरा भरोसा है. उन्हें पिछले कुछ समय से चोटों से जूझना पड़ा है. इशांत वापसी कर रहे हैं और वो पांच विकेट चटकाने में सफल रहे. बुमराह को भी चोटें लगी थीं और वह वापसी कर रहे हैं. इसलिए हां, मुझे लगता है कि भारतीय गेंदबाजी आक्रमण विश्व स्तरीय है और इसमें कोई शक नहीं है." पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने आगे कहा, "मुझे गेंदबाजी आक्रमण से कोई दिक्कत नहीं है. आप एक रात में आप फॉर्म नहीं गंवा देते. ये उन चीजों में शामिल रहा होगा जिसमें टॉस काफी अंतर पैदा करता है (न्यूजीलैंड में पहले टेस्ट में), लेकिन आपको फिर भी विकेट लेने और रन बनाने होते हैं." ऑस्ट्रेलिया के लिए 124 टेस्ट मैचों में 563 विकेट लेने वाले मैक्ग्रा ने इशांत की तारीफ करते हुए कहा, "इशांत ने पिछले दो वर्षों में शानदार तरीके से वापसी की है. मुझे लगा था कि उनका करियर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खत्म हो गया है लेकिन उन्होंने फिर से वापसी की और वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं." उन्होंने कहा, "शमी काफी अच्छी रफ्तार से गेंदबाजी करता है और वो काफी अनुभवी भी है, वो खेल को अच्छी तरह समझता है." मैक्ग्रा ने बुमराह के बारे में कहा, "जसप्रीत भी छोटे रन अप से जैसे गेंदबाजी करता है, वो अलग ही है, वह गेंद को स्विंग कर सकता है, अच्छी तरह गेंद को निंयत्रित करता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget