एक्सप्लोरर

स्मिथ को ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान दोबारा बनाए जाने की मांग, कमान संभाल रहे खिलाड़ी ने किया समर्थन

स्टीव स्मिथ को बॉल टेंपरिंग की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी गंवानी पड़ी थी. लेकिन अब स्मिथ को दोबारा से ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान बनाए जाने की मांग हो रही है.

भारत के खिलाफ दूसरे ट्वेंटी ट्वेंटी मुकाबले में एरॉन फिंच के नहीं खेलने के बाद से स्टीव स्मिथ को दोबारा से ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान बनाए जाने की मांग हो रही है. फिंच के स्थान पर मैथ्यू वेड ने दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली. लेकिन अब खुद वेड ने स्टीव स्मिथ को दोबारा कप्तान बनाए जाने की मांग का समर्थन किया है.

आस्ट्रेलिया के कार्यवाहक टी20 कप्तान मैथ्यू वेड ने कहा कि स्टीव स्मिथ को अगर दोबारा कप्तानी सौंपी जाये तो वह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे. स्मिथ को 2018 के बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद अपनी कप्तानी गंवानी पड़ी थी. स्मिथ को दो साल के लिए ऑस्ट्रेलियाई की कप्तानी से बैन किया गया था और यह बैन मार्च 2020 में पूरा हो चुका है.

वेड ने कहा, ''हमारे पास कप्तानी के कई दावेदार हैं. मुझे कप्तानी दी गई लेकिन टीम में स्मिथ, मेाइजेस हेनरिक्स भी हैं जो बीबीएल टीम के कप्तान हैं. हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अच्छा खासा अनुभव रखते हैं. हम आपस में बातचीत करके साथ काम करते हैं.''

स्मिथ को बताया शानदार कप्तान

वेड ने फिंच के साथ मिलकर काम करने का दावा किया है. उन्होंने कहा, ''मैदान पर मैं अकेला नहीं होता. फिंच हमारा कप्तान है और हम मिलकर काम करते हैं. स्मिथ भी सलाह देते हैं जो लंबे समय तक शानदार कप्तान रहे. फिर कप्तानी देने पर भी वह अच्छा काम करेंगे.''

अपने बारे में उन्होंने कहा कि 2019 में टीम में वापसी के बाद वह बिल्कुल बदल गए हैं. वेड को 2017-18 एशेज सीरीज से पहले आस्ट्रेलिया की टेस्ट और टी20 टीम से बाहर कर दिया गया था. लेकिन 2018-19 घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन करके उन्होंने टीम में वापसी की.

वेड ने कहा, ''मैं 32 साल का हूं और लंबे समय से खेल रहा हूं. अब मैं बिल्कुल अलग खिलाड़ी हूं. पिछले तीन साल में पूरी तरह बदल गया हूं. लगता है कि कैरियर फिर से शुरू हुआ है.''

क्रिकेट पर कोरोना का कहर जारी, होटल में कोविड 19 के मामले आने के बाद यह सीरीज हुई रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे वनडे से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, 'शतकवीर' बल्लेबाज हुआ बाहर
दूसरे वनडे से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, 'शतकवीर' बल्लेबाज हुआ बाहर
रेप के आरोपी भारतीय क्रिकेटर की टीम में वापसी, कुछ दिन पहले ही मिली जमानत
रेप के आरोपी भारतीय क्रिकेटर की टीम में वापसी, कुछ दिन पहले ही मिली जमानत
टूट गए सारे रिकॉर्ड, भारतीय गेंदबाज ने रैंकिंग में लिखा नया इतिहास
टूट गए सारे रिकॉर्ड, भारतीय गेंदबाज ने रैंकिंग में लिखा नया इतिहास
2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख

वीडियोज

Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डर गए क्या? CJP के आशुतोष रांका ने अब किसके लिए मजे, जानें
डर गए क्या? CJP के आशुतोष रांका ने अब किसके लिए मजे, जानें
राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवार घोषित, रामगोपाल यादव और धनराज करेंगे नामांकन
राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवार घोषित, रामगोपाल यादव और धनराज करेंगे नामांकन
परिमल नथवानी: झारखंड में कांग्रेस को चखाया, अब सपा उनके बेटे को भेज रही राज्यसभा
परिमल नथवानी: झारखंड में कांग्रेस को चखाया, अब सपा उनके बेटे को भेज रही राज्यसभा
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
ठंड पड़ेगी कम? अंटार्कटिका में सबसे लो लेवल पर बर्फ, वैज्ञानिकों की चेतावनी
ठंड पड़ेगी कम? अंटार्कटिका में सबसे लो लेवल पर बर्फ, वैज्ञानिकों की चेतावनी
30 सितंबर को UP-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
30 सितंबर को UP-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
Patna News: अनिल यादव गोलीकांड में बड़ा खुलासा, शंकर राय समेत 8 गिरफ्तार
पटनाः अनिल यादव गोलीकांड में बड़ा खुलासा, शंकर राय समेत 8 गिरफ्तार
Embed widget