एक्सप्लोरर

स्मिथ ने खोला राज, इस तरीके की वजह से उनके आउट होने की संभावना होती है कम

स्टीव स्मिथ ने अपनी बल्लेबाजी की कामयाबी का राज खोला है. हालांकि इस तरीके की वजह उन्हें कई वजह से खामियाजा भी भुगतना पड़ता है.

टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ इस वक्त दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं. स्मिथ ने पहली बार अपनी कामयाबी का राज खोलते हुए बताया है कि वह आउट होने से बचने के लिए आफ स्टंप की लाइन में या उससे बाहर खड़े होते हैं. विश्व के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज स्मिथ ने अभी तक 73 टेस्ट मैचों में 7227 रन बनाये हैं. इसके अलावा उनके नाम पर 4162 वनडे रन भी दर्ज है.

स्टीव स्मिथ की बल्लेबाजी की तकनीक दूसरे खिलाड़ियों से बिल्कुल अलग है और इसे समझने में अधिकतर नाकाम रहे हैं. आईपीएल के पहले चैंपियन राजस्थान रायल्स द्वारा आयोजित बातचीत में स्मिथ ने न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी के सामने अपनी तकनीक को लेकर खुलकर बात की.

अपने बल्लेबाजी स्टांस के बारे में स्मिथ ने कहा, ''यह इस पर निर्भर करता है कि कौन गेंदबाजी कर रहा है, विकेट कैसा है, मुझे किस तरह से रन बनाने हैं और गेंदबाज मुझे किस तरह से आउट करना चाहते हैं. इससे मैं तय करता हूं कि मुझे अपना स्टांस कैसे रखना है.''

LBW आउट होकर भुगतना पड़ता है नतीजा

उन्होंने कहा, ''लेकिन मैं अमूमन ऐसा स्टांस लेता हूं जहां मेरा बैकफुट आफ स्टंप की लाइन में होता है और कुछ अवसरों पर तो उससे भी बाहर. इससे मैं जानता हूं कि कोई भी गेंद जो मेरी नजर से बाहर की तरफ जा रही हो, वह मेरे स्टंप पर नहीं लगेगी.''

स्मिथ का मानना है कि अगर गेंद स्टंप की सीध में नहीं हो तो आपको आउट नहीं होना चाहिए. स्मिथ ने बताया कि आउट होने की संभावना को कम करने के लिए उन्होंने ऐसे स्टांस लेना शुरू किया. इसके साथ ही स्मिथ ने बताया कि इससे उन्हें बाहर जाने वाली गेंदों को छोड़ने में मदद मिलती है. हालांकि स्मिथ को इस बात का खामियाजा कई बार एलबीडब्ल्यू होकर भी भुगतना पड़ता है.

बता दें कि स्टीव स्मिथ को इस सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स ने अपना कप्तान घोषित किया था. टीम मैनेजमेंट ने पिछले साल ही रहाणे से टूर्नामेंट के बीच में ही कप्तानी छिनकर स्मिथ को कमान देने का फैसला किया था.

Coronavirus: सुनील गावस्कर मदद के लिए आगे आए, दान दिए इतने लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget