एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: स्मिथ ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ शतक लगाकर हासिल किया बेहद ही खास मुकाम

IND Vs AUS: स्टीव स्मिथ ने सिडनी में 131 रन की पारी खेली है. स्टीव स्मिथ इंडिया के खिलाफ अब तक टेस्ट क्रिकेट में 8 शतक लगा चुके हैं. 8वें शतक के साथ ही स्मिथ ने बेहद ही खास मुकाम हासिल किया है.

IND Vs AUS: स्टीव स्मिथ ने तीसरे टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 131 रन की पारी खेली. स्मिथ के शतक की बदौलत ही ऑस्ट्रेलियाई टीम 338 रन तक पहुंच पाई. स्टीव स्मिथ ने इस शतक के साथ एक बार फिर से साबित किया है कि मौजूदा समय में वह क्यों टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन बल्लेबाज हैं. स्मिथ इस शतक के साथ भारत के एक बेहद ही खास मुकाम हासिल करने में कामयाब रहे.

स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ सबसे तेजी से सबसे अधिक 8 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. स्मिथ ने सिडनी में जारी तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अपने करियर का 27वां शतक पूरा किया. यह भारत के खिलाफ उनका आठवां शतक है और इसके लिए स्मिथ ने सबसे कम 25 पारियां खेली हैं.

इससे पहले सबसे कम पारियों में भारत के खिलाफ 8 शतक लगाने का रिकार्ड सर गैरी सोबर्स के नाम था. सोबर्स ने 30 पारियों में यह कारनामा किया था. इस क्रम में तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के ही एक और दिग्गज सर विवियन रिचर्डस का नाम है. विव ने 8 शतक लगाने के लिए 41 पारियां खर्च की थीं. चौथे स्थान पर आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग हैं, जिन्होंने 51 पारियों में भारत के खिलाफ 8 शतक लगाए हैं.

चार पारियों में बना पाए थे सिर्फ 10 रन

सीरीज के शुरुआती दो मैचों में स्टीव स्मिथ को बेहद ही खराब फॉर्म से जूझना पड़ा. स्टीव स्मिथ चार पारियों में सिर्फ 10 रन ही बना पाए थे. इतना ही नहीं टेस्ट क्रिकेट में चार साल बाद जीरो के स्कोर पर आउट हुए थे. स्टीव स्मिथ को इसी वजह से टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन का पायदान भी गंवाना पड़ा.

IND Vs AUS Sydney Test Tea: टीम इंडिया के नाम रहा दूसरा सेशन, जडेजा ने लिए चार विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 Live: सोफी मोलिनक्स 1 करोड़ से ज्यादा में बिकी, ग्रेस हैरिस को सिर्फ 30 लाख; दिलचस्प हुई नीलामी
LIVE: सोफी मोलिनक्स 1 करोड़ से ज्यादा में बिकी, ग्रेस हैरिस को सिर्फ 30 लाख; दिलचस्प हुई नीलामी
WPL 2027 Auction: सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget