एक्सप्लोरर

सचिन तेंदुलकर बोले, 'स्मिथ की जटिल तकनीक लेकिन व्यवस्थित सोच'

टीम इंडिया के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने स्टीव स्मिथ की बेहतरीन बल्लेबाजी की प्रशंसा करते हुए कई अहम बातें की हैं.

महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने स्टीव स्मिथ की बेहतरीन बल्लेबाजी की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान की ‘व्यवस्थित सोच’ और ‘जटिल तकनीक’ उन्हें अपने समकालीनों से अलग करती है. हाल में समाप्त हुई एशेज श्रृंखला से टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी के लिये तेंदुलकर ने स्मिथ की प्रशंसा की. तेंदुलकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘पेचीदा तकनीक लेकिन सुव्यवस्थित सोच ही उसे सबसे अलग करती है. इंग्लैंड बनाम आस्ट्रेलिया एशेज श्रृंखला में शानदार वापसी.’’ दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ के कारण एक साल के प्रतिबंध के बाद वापसी करते हुए स्मिथ ने एशेज श्रृंखला में सात पारियों में 110.57 के औसत से 774 रन जुटाये. स्मिथ की बल्लेबाजी शैली बिलकुल अलग है जो अपरंपरागत के साथ विशिष्ट है और तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पोस्ट पर इस आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के खेल को समझाने की कोशिश भी की. दूसरे एशेज टेस्ट में लार्ड्स में जोफा आर्चर का बाउंसर स्मिथ के सिर में लगा था जिसके कारण वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिये नहीं उतरे और हेडिंग्ले में अगले टेस्ट में खेल भी नहीं पाये. तेंदुलकर ने कहा, ‘‘किसी भी बल्लेबाज के लिये सबसे अहम चीज सिर को ऊपर रखना है और आगे झुकने के लिये थोड़ा इंतजार करना है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्मिथ गलत पोजीशन में आ गया और शायद इसलिये उसे गेंद लगी.’’ तेंदुलकर ने कहा, ‘‘अंतिम दो टेस्ट में वह गेंद को छोड़ रहा था और बेहतर पोजीशन में दिख रहा था. उसने चतुराई से अपनी तकनीक पर काम किया. इसिलये मैं कहता हूं, ‘जटिल तकनीक लेकिन बहुत ही व्यवस्थति सोच’.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 Live: ऑक्शन में लगी पहली बोली, किरण नवगिरे को दिल्ली ने 75 लाख में खरीदा
LIVE: ऑक्शन में लगी पहली बोली, किरण नवगिरे को दिल्ली ने 75 लाख में खरीदा
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget