एक्सप्लोरर

स्टीव स्मिथ ने जताई दोबारा कप्तान बनने की इच्छा, कोच जस्टिन लैंगर बोले- 'जगह खाली नहीं है'

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कोच जस्टिन लैंगर स्टीव स्मिथ को दोबारा कप्तानी देने के पक्ष में नहीं हैं. उन्होंने स्मिथ को जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम सुरक्षित हाथों में है और कप्तानी के लिए कोई जगह खाली नहीं है.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने बीते मंगलवार को एक बार फिर राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करने की इच्छा ज़ाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह दोबारा ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करना पसंद करेंगे. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर स्मिथ को दोबारा कप्तानी देने के पक्ष में नहीं हैं. उन्होंने स्मिथ को जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम सुरक्षित हाथों में है और कप्तानी के लिए कोई जगह खाली नहीं है.

एबीसी स्पोर्ट के अनुसार लैंगर ने कहा, "हमारे पास दो बहुत अच्छे कप्तान हैं और आगे हमें दो महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं एशेज और टी20 विश्व कप में खेलना है. हमारा भविष्य उज्ज्वल दिख रहा है. मीडिया में चल रही चर्चा के बावजूद कप्तानी का पद उपलब्ध नहीं है."

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की लोकल मीडिया के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड की अगली बैठक में यह तय करेगा कि स्मिथ को दोबारा कप्तान बनाया जाना चाहिए या नहीं. बताया जा रहा है कि स्मिथ को दोबारा टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जा सकता है.

जानिए स्मिथ ने क्या कहा था

स्मिथ ने ‘न्यूज कॉर्प’ से कहा, ''मैंने निश्चित तौर पर इस पर बहुत गहन विचार किया और अब मुझे लगता है कि मैं उस स्थिति में पहुंच गया हूं, जहां मुझे फिर से मौका मिलता है तो उसके लिये उत्सुक रहूंगा.''

गेंद से छेड़छाड़ के मामले के बाद टीम की हर हाल में जीत दर्ज करने के रवैये की समीक्षा की गयी. स्मिथ ने प्रतिबंध समाप्त होने के बाद एशेज 2019 में अपनी टीम की जीत में मदद की लेकिन कप्तानी की चर्चा से दूर रहे. उन्होंने कहा, ''अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चाहता है और यह टीम के लिये सर्वश्रेष्ठ है तो निश्चित तौर पर इसमें मेरी दिलचस्पी होगी.''

स्मिथ ने कहा कि यह विवाद ताउम्र उनके नाम के साथ जुड़ा रहेगा. लेकिन वह इसे फिर से कप्तानी संभालने की राह में रोड़ा नहीं बनने देंगे. उन्होंने कहा, ''मैं टीम की कप्तानी करूं या न करूं मुझे केपटाउन की घटना के साथ जीना होगा. मैंने पिछले कुछ सालों में काफी कुछ सीखा है और एक इंसान के रूप में अधिक परिपक्व हुआ हूं.''

उन्होंने आगे कहा, ''मुझे लगता है कि अगर मौका मिलता है तो उसे संभालने के लिये बेहतर स्थिति में रहूंगा. अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं तब भी टीम के कप्तान का उसी तरह से समर्थन जारी रखूंगा जैसे (टेस्ट कप्तान) टिम पेन और फिंची (वनडे कप्तान आरोन फिंच) का समर्थन करता रहा हूं.''

यह भी पढ़ें- 

मोहम्मद अजहरुद्दीन की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- टीम इंडिया के अगले कप्तान बन सकते हैं ऋषभ पंत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीतने होंगे इतने मैच, ऐसा है पूरा गणित
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीतने होंगे इतने मैच, ऐसा है पूरा गणित
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
3 टी20 के लिए अफगानिस्तान का दौरा करेगी टीम इंडिया? दिल्ली में खेले जाएंगे सभी मैच
3 टी20 के लिए अफगानिस्तान का दौरा करेगी टीम इंडिया? दिल्ली में खेले जाएंगे सभी मैच

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget