एक्सप्लोरर

Steve Smith मैदान पर उतरते ही रचेंगे इतिहास, 100वें टेस्ट में नाम कर लेंगे कई बड़े रिकॉर्ड

ENG Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ अपने टेस्ट कैरियर का 100वां मैच खेलने जा रहे हैं. स्मिथ इस मैच में मैदान पर उतरते ही इतिहास रचेंगे.

Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आज से एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है. इस मुकाबले में सबकी नज़रें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पर हैं. स्टीव स्मिथ आज अपने टेस्ट कैरियर का 100वां मुकाबला खेलने जा रहे हैं. मैदान पर उतरते ही स्टीव स्मिथ ना सिर्फ इतिहास रचेंगे बल्कि वह भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का अनोखा रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे.

दरअसल, आज मैदान पर उतरते ही स्टीव स्मिथ 100 टेस्ट में सबसे ज्यादा बल्लेबाजी औसत कायम रख पाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. इतना ही नहीं स्टीव स्मिथ ऐसे खिलाड़ी भी बनेंगे जिनके नाम 100 टेस्ट खेलने के बाद सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक दर्ज होंगे. 

स्टीव स्मिथ 100वां टेस्ट खेलने के लिम मैदान पर उतरेंगे तो उनका बल्लेबाजी औसत 59.56 का होगा. इससे पहले 100 टेस्ट खेलने पर सबसे ज्यादा बल्लेबाजी औसत का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम था. राहुल द्रविड़ ने जिस वक्त अपना 100वां टेस्ट मैच खेला तब उनका बल्लेबाजी औसत 58.16 का था. स्मिथ अगर लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में 67 रन और बनाने में कामयाब हो जाते तो वह 60 से ज्यादा के बल्लेबाजी औसत से 100वां टेस्ट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन जाते.

रन और शतक के मामले में भी दूसरों से आगे

स्टीव स्मिथ दुनिया के अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 100 टेस्ट खेलने से पहले ही 9000 से ज्यादा रन बनाए हैं. अब तक खेले गए 99 टेस्ट में स्टीव स्मिथ 9113 रन बना चुके हैं. स्मिथ ने 100 टेस्ट मैच खेलने से पहले 32 शतक भी जड़े हैं. अभी तक कोई भी बल्लेबाज 100 टेस्ट मैच खेलने तक 30 से ज्यादा शतक नहीं लगा पाया है.

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि स्टीव स्मिथ अपने 100वें टेस्ट में एक और यादगार पारी खेलेंगे. स्मिथ एशेज के दौरान शानदार फॉर्म में भी दिखाई दिए हैं. लॉर्ड्स टेस्ट में स्मिथ ने शानदार शतक जड़ा. इतना ही नहीं स्मिथ अपने बीते तीन टेस्ट में दो शतक जड़ चुके हैं. स्मिथ की बेहतरीन पारी की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को डब्लूटीसी फाइनल में मात दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
ईशान किशन तीसरे टी20 मैच से बाहर, वैभव नहीं ये खिलाड़ी लेगा जगह!
ईशान किशन तीसरे टी20 मैच से बाहर, वैभव नहीं ये खिलाड़ी लेगा जगह!
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
मैच फिक्सिंग से जीता पाकिस्तान, शादाब खान के विकेट पर बवाल, जानें पूरा मामला
मैच फिक्सिंग से जीता पाकिस्तान, शादाब खान के विकेट पर बवाल, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget