एक्सप्लोरर

गॉल टेस्ट : श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, कप्तान करुणारत्ने बने मैन ऑफ द मैच

सलामी बल्लेबाज करुणारत्ने और लाहिरू थिरिमाने टीम के स्कोर को 161 तक ले गए. मेंडिस ने छह गेंदों में महज 10 रन बनाए. यहां से मेजबान टीम को जीत के लिए केवल 50 रनों की आवश्यकता थी.

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से मात देकर 1-0 की बढ़त बना ली है. मेजबान टीम ने पांचवें दिन कप्तान दिमुथ करुणारत्ने के 122 रनों की बदौलत शानदार जीत दर्ज की. करुणारत्ने को उनकी कप्तानी पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' भी चुना गया. श्रीलंका ने पांचवें दिन शनिवार के अपने स्कोर 133/0 से आगे खेलना शुरू किया. सलामी बल्लेबाज करुणारत्ने और लाहिरू थिरिमाने टीम के स्कोर को 161 तक ले गए. विलियम समरविले ने दिन के 11वें ओवर में थिरिमाने (64) को पवेलियन भेजकर मेजबान टीम को पहला झटका दिया. अगले ही ओवर में एजाज पटेल ने कुशल मेंडिस को आउट कर दिया. मेंडिस ने छह गेंदों में महज 10 रन बनाए. ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज एक छोर पर टिके रहे और मेजबान टीम के कप्तान ने अपने टेस्ट करियर का नौवां शतक जड़ा. यह पहली बार था जब करुणारत्ने ने किसी मैच की चौथी पारी में शतक लगाया हो. तेज गेंदबाज टिम साउदी ने करुणारत्ने (122) को पवेलियन की राह दिखाई. यहां से मेजबान टीम को जीत के लिए केवल 50 रनों की आवश्यकता थी. हालांकि, कुशल परेरा ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को अपनी टीम पर हावी नहीं होने दिया. परेरा को उनकी पारी की आठवीं गेंद पर ही आउट दे दिया गया था, लेकिन उन्होंने रिव्यू सिस्टम का उपयोग किया और वह बच गए. एक ओवर बाद मेहमान टीम ने उनके खिलाफ पगबाधा की अपील की और अम्पायर द्वारा आउट न दिए जाने के बाद रिव्यू लिया. इस बार भी निर्णय परेरा के पक्ष में रहा. परेरा (23) को 250 के कुल योग पर ट्रेंट बाउल्ट ने आउट किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मैथ्यूज एवं धनंजय डि सिल्वा मेजबान टीम को जीत तक ले गए. मैथ्यूज 28 और डि सिल्वा 14 रन बनाकर नाबाद रहे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1105 दिन बाद पाकिस्तान को मिली जीत, बाबर आजम की कप्तानी में किया कमाल
1105 दिन बाद पाकिस्तान को मिली जीत, बाबर आजम की कप्तानी में किया कमाल
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के शेड्यूल का एलान, 10 टीमों में होगी टक्कर
2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के शेड्यूल का एलान, 10 टीमों में होगी टक्कर
जोस बटलर के नाम T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
जोस बटलर के नाम T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget