एक्सप्लोरर

IND Vs SL: श्रीलंका में टीम इंडिया की प्रैक्टिस शुरू, इन खिलाड़ियों के पास है बेहतरीन मौका

IND Vs SL: श्रीलंका के खिलाफ लिमिटिड ओवर सीरीज खेलने के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने शुक्रवार से प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेना शुरू किया. इससे पहले खिलाड़ी क्वारंटीन थे.

IND Vs SL: इंडिया और श्रीलंका के बीच इस महीने तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ियों को हालांकि बेहद सख्त कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ा है. लेकिन करीब 20 दिन तक मुंबई और श्रीलंका में क्वारंटीन रहने के बाद टीम इंडिया ने शुक्रवार से लिमिटिड ओवर्स सीरीज के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी है. 

शिखर धवन की अगुवाई में इंडिया की दूसरी टीम श्रीलंका पहुंची है. यह पहला मौका होगा जब शिखर धवन टीम की अगुवाई करते नज़र आएंगे. तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पहली बार टीम के उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है. टीम के मुख्य खिलाड़ी टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड में हैं. लिमिटिड ओवर सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ी हालांकि सोमवार को ही श्रीलंका पहुंच गए थे. लेकिन श्रीलंका में तीन दिन तक खिलाड़ियों को क्वारंटीन रहना पड़ा. 

युवा खिलाड़ियों के पास है अच्छा मौका

नेशनल क्रिकेट एकेडमी के चीफ राहुल द्रविड़ इस दौरे पर टीम के कोच का जिम्मा संभाल रहे हैं. भारत की अक्टूबर–नवंबर में होने वाले विश्व कप से पहले यह आखिरी सीरीज होगी. टीम में चेतन सकारिया, के गौतम, नितीश राणा, देवदत्त पडिक्कल, वरुण चक्रवर्ती और रुतुराज गायकवाड़ के रूप में छह खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का अनुभव नहीं है.

पृथ्वी शॉ, ईशान किशन, संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव के लिये यह सीरीज महत्वपूर्ण है क्योंकि वह इसमें अच्छा प्रदर्शन करके विश्व कप टीम में स्थान पक्का करने की कोशिश करेंगे.

टीम : शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, नितीश राणा, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर , के गौतम, कुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया.

नेट गेंदबाज: ईशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर, सिमरजीत सिंह.

Euro Cup 2020: क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने दी स्विट्जरलैंड को मात, इटली भी सेमीफाइनल में पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Nag Panchami 2026: करियर, शादी या बिजनेस में आ रही है रुकावट? नाग पंचमी पर करें भारत के इन 5 चमत्कारिक नाग मंदिरों के दर्शन
Nag Panchami 2026: नागरकोइल से उज्जैन तक, ये हैं 5 मशहूर नाग मंदिर... जानिए किस मंदिर में जाने से दूर होंगी आपकी कौन-सी परेशानियां!
Embed widget