एक्सप्लोरर

INDvsSL हमारी टीम जीतना भूल गई है: चमारा कापुगेदारा


INDvsSL हमारी टीम जीतना भूल गई है: चमारा कापुगेदारा

पल्लेकल: श्रीलंका के कार्यवाहक कप्तान चमारा कापुगेदारा का मानना है कि उनकी टीम जीतना भूल गई है. इसके साथ ही उन्होंने टीम से आग्रह किया कि वह जिम्मेदारी ले और भारत के खिलाफ चौथे एकदिवसीय मैच से पहले अपनी कमजोरियों पर काम करे.


कापुगेदारा ने कल तीसरे वनडे में भारत के हाथों छह विकेट से हार के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोई भी बाहरी समस्या नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि हम जीत का फार्मूला भूल गये हैं.’’ 


उन्होंने कहा,‘‘मैंने कई टीमों के साथ ऐसा होते हुए देखा है. जब टीम हार रही होती है तो जीत के करीब पहुंचने पर भी वे बाधा पार नहीं कर पाते हैं. इसलिए हमने जीत का फार्मूला खो दिया है. हमें अब एक मैच जीतना होगा और फिर उस लय को आगे बढ़ाना होगा.’’ कापुगेदारा हालांकि गेंदबाजों के प्रदर्शन से प्रभावित दिखे और उन्होंने बल्लेबाजों से अच्छा प्रदर्शन करने के लिये कहा.


उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस पर काफी बात की कि हम कैसे चीजों को पटरी पर लेकर आएं. पिछले दो मैचों में हमने अच्छी गेंदबाजी की. पिछले दो मैचों में हमारी गेंदबाजी में काफी सुधार हुआ. दूसरी तरफ हमारे बल्लेबाजों को अपने खेल को बेहतर करने की जरूरत है. अगर हम अच्छा स्कोर खड़ा करते हैं तो जीत दर्ज कर सकते हैं.’’ 


तीसरे वनडे के दौरान दर्शकों का व्यवहार भी अच्छा नहीं रहा तथा उन्होंने सीमा रेखा पर क्षेत्ररक्षण कर रहे श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर बोतलें फेंकी. उस समय भारत को जीत के लिये आठ रन की दरकार थी. इससे कुछ समय तक खेल रूका रहा और दर्शकों को हटाने के बाद ही खेल आगे शुरू हो पाया. इससे पहले दाम्बुला में भी पहले वनडे में हार के बाद श्रीलंकाई टीम की बस रोक दी गयी थी.


कापुगेदारा ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी लेनी होगी तभी हम जीत सकते हैं. हमारी भी कमजोरियां हैं और इसलिए हम हार रहे हैं. हमें इन कमजोरियों का पता करके आगे मैच से पहले उन पर काम करना होगा. पता नहीं लोग इस बारे में क्या सोचते हैं लेकिन जहां तक मेरा मानना है तो टीम में कोई समस्या नहीं है. हमें अब केवल अच्छा प्रदर्शन करना होगा और मैच जीतने होंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 7 गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
IPL में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 7 गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
राजस्थान रॉयल्स टीम में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, IPL 2026 से पहले कप्तान रियान पराग ने दिया अपडेट
राजस्थान रॉयल्स में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, IPL 2026 से पहले कप्तान रियान पराग ने दिया अपडेट
हाई कोर्ट पहुंचे गौतम गंभीर, 'डीपफेक' वीडियो से हुए परेशान; कर दी करोड़ों के हर्जाने की मांग
हाई कोर्ट पहुंचे गौतम गंभीर, 'डीपफेक' वीडियो से हुए परेशान; कर दी करोड़ों के हर्जाने की मांग
'जसप्रीत बुमराह के बाद क्या...', आश्विन की टीम इंडिया को चेतावनी, जानिए क्या कहा
'जसप्रीत बुमराह के बाद क्या...', आश्विन की टीम इंडिया को चेतावनी, जानिए क्या कहा

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस राज्य में बदल जाएगी सरकार? विपक्ष को तगड़ी बढ़त, आ गया चौंकाने वाला सर्वे, CM की उड़ जाएगी नींद
इस राज्य में बदल जाएगी सरकार? विपक्ष को तगड़ी बढ़त, आ गया चौंकाने वाला सर्वे, CM की उड़ जाएगी नींद
JDU अध्यक्ष पद के लिए किसने भरा नामांकन? 2028 तक का होगा कार्यकाल
JDU अध्यक्ष पद के लिए किसने भरा नामांकन? 2028 तक का होगा कार्यकाल
Thaai Kizhavi BO Day 21: साउथ की वो फिल्म जिसका धुरंधर 2 भी कुछ नहीं बिगाड़ पाई, आज भी हो रही है अच्छी कमाई
साउथ की वो फिल्म जिसका धुरंधर 2 भी कुछ नहीं बिगाड़ पाई, आज भी हो रही है अच्छी कमाई
'2 हफ्ते में PNG के 1.25 लाख नए कनेक्शन, 3 दिन में 5600 ग्राहक हुए शिफ्ट', तेल संकट पर सरकार ने दिया अपडेट
'2 हफ्ते में PNG के 1.25 लाख नए कनेक्शन, 3 दिन में 5600 ग्राहक शिफ्ट', तेल संकट पर सरकार ने बताया
IPL में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 7 गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
IPL में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 7 गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
ईरान ने तोड़ी UAE की कमर! सबसे बड़े गैस कॉम्प्लैक्स पर दागीं मिसाइलें, भारत पर क्या असर?
ईरान ने तोड़ी UAE की कमर! सबसे बड़े गैस कॉम्प्लैक्स पर दागीं मिसाइलें, भारत पर क्या असर?
Navratri Fasting Diet: नवरात्रि का व्रत रख रही हैं तो ऐसी रखें डाइट, प्रोटीन का इनटेक बार-बार नहीं लगने देगा भूख
नवरात्रि का व्रत रख रही हैं तो ऐसी रखें डाइट, प्रोटीन का इनटेक बार-बार नहीं लगने देगा भूख
उपभोक्ता फोरम में कैसे मिलती है नौकरी, यहां कम से कम कितनी होती है सैलरी?
उपभोक्ता फोरम में कैसे मिलती है नौकरी, यहां कम से कम कितनी होती है सैलरी?
Embed widget