एक्सप्लोरर
Coronavirus से लड़ने के लिए आगे आया श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड, सरकार की मदद के लिए दिए इतने पैसे
Coronavirus: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सरकार की मदद करने की पहल की है. कोरोना वायरस से लड़ने के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सरकार को पैसे देने का भी एलान किया है.

Coronavirus: कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया थम गई है. ऐसे मुश्किल वक्त में श्रीलंका के लोगों कि मदद करने के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड आगे आया है. एसएलसी ने सरकार को ढाई करोड़ श्रीलंकाई रुपये देने का सोमवार को फैसला किया. एक बयान के अनुसार, श्रीलंका क्रिकेट ने सरकार को वित्तीय मदद देने के अलावा और भी कई अन्य प्रकार की सहायता देने की घोषणा की है. एसएलसी ने कहा, "एसएलसी ने अगले आदेश तक अपने सभी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट स्थगित कर दिए हैं और इस मुश्किल समय में अपने खिलाड़ियों से घर में रहने तथा सरकार के आदेशों का पालन करने को कहा है. हमारे सीनियर खिलाड़ी भी फैन्स को सुरक्षित रहने के लिए उन्हें संदेश दे रहे हैं." बोर्ड ने कहा, "एसएलसी ने साथ ही अपने शेयरधारकों, क्लब सदस्यों, जिला एवं प्रांतीय संघों से सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने को कहा है ताकि इस समय सभी की सुरक्षा सुनिश्चित किया जा सके." श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने एसएलसी के इस मदद के लिए उनका आभार व्यक्त किया है. राजपक्षे ने ट्विटर पर लिखा, "सरकार को ढाई करोड़ श्रीलंकाई रुपये के रूप में अपनी मदद देने के लिए धन्यवाद एसएलसी. कोविड-19 की लड़ाई में आप सबका समर्थन सराहनीय है. सरकार की मदद करने के लिए हम प्रत्येक खिलाड़ी का भी शुक्रिया अदा करते हैं." श्रीलंका में रद्द किए जा चुके हैं सभी टूर्नामेंट्स श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पिछले हफ्ते ही इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज को रद्द कर दिया था. इसके बाद बोर्ड ने सभी घरेलू टूर्नामेंट्स को भी टालने का फैसला किया गया. Coronavirus: अश्विन ने की अपील- हालात की गंभीरता को समझे वरना भयंकर होगी स्थिति
और पढ़ें














