एक्सप्लोरर

SRHvsDD: बाहरी मैदानों पर टीम को मिली 4 हार, वॉर्नर बोले- टीम मानसिक बाधा का शिकार


SRHvsDD: बाहरी मैदानों पर टीम को मिली 4 हार, वॉर्नर बोले- टीम मानसिक बाधा का शिकार

सौजन्य: IPL (BCCI)

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा कि घरेलू मैदान से बाहर के मैदानों पर खेले जाने वाले मैचों को लेकर उनकी टीम एक तरह की मानसिक बाधा का शिकार हो गई है.


दूसरे के मैदानों पर खेले जाने वाले मैच थोड़ा हौआ बन गए हैं और शायद यही कारण है कि वह दिल्ली डेयरडेविल्स को उसी के घर में हरा नहीं पाए. कल रात फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 40वें मैच में दिल्ली ने हैदराबाद को छह विकेट से हराया. यह हैदराबाद की अपने घरेलू मैदान से बाहर खेले गए मैचों में चौथी हार है.


टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने अनुभवी भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह (70) की शानदार पारी के दम पर दिल्ली को 186 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे करुण नायर की कप्तानी वाली दिल्ली ने 19.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ दिल्ली ने प्लेआफ की दौड़ में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा.


हैदराबाद ने अपने घर से बाहर आईपीएल के इस सीजन में केवल एक मैच जीता है. दूसरे मैदानों पर अपनी टीम की हार के इस तथ्य को स्वीकार करते हुए वॉर्नर ने कहा, "निश्चित तौर पर घर से बाहर मैच खेलने के दौरान हम थोड़ी मानसिक बाधा का शिकार हो रहे हैं. इस क्रम में हमने अधिक मैच नहीं जीते हैं. टीम के खिलाड़ियों का कहना था कि दिल्ली को हराने के लिए 186 रनों का स्कोर काफी है."


युवराज की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, "युवराज के शानदार प्रदर्शन से हमारी टीम की पारी का समापन अच्छा हुआ."


वॉर्नर ने दिल्ली को मिली जीत का श्रेय टीम के बल्लेबाजों को दिया. उन्होंने कहा कि दिल्ली ने असामान्य खेल दिखाया. उन्होंने पहले छह ओवरों में अपनी लय हासिल की और जिस प्रकार से उन्होंने खेल का समापन किया, उसका श्रेय उनके बल्लेबाजों को ही जाता है. 


दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद के गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन से निराश वॉर्नर ने कहा, "निश्चित तौर पर पहले के कुछ ओवरों के बाद विकेट धीमी पड़ गई. पिच पर अधिक ओस नहीं थी और इस कारण हम हार के लिए कोई और बहाना नहीं दे सकते."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget