एक्सप्लोरर

SRH vs DC: खलील और भुवनेश्वर की धारदार गेंदबाज़ी, दिल्ली ने हैदराबाद को दिया 156 का लक्ष्य

SRH vs DC: सनराइजर्स के गेंदबाजों के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगता है कि 13वें ओवर से 19वें ओवर के बीच दिल्ली के बल्लेबाज 34 गेंद तक बाउंड्री जड़ने में नाकाम रहे. राशिद ने इस बीच क्रिस मौरिस (04) को भी बोल्ड किया.

खलील अहमद और भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाज़ी के बल पर आज इंडियन प्रीमियर लीग के सीज़न 12 में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट पर 155 रनों से आगे नहीं बढ़ने दिया. दिल्ली की टीम एक समय 13वें ओवर में तीन विकेट पर 110 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी, लेकिन खलील (30 रन पर तीन विकेट), भुवनेश्वर (33 रन पर दो विकेट) और राशिद खान (22 रन पर एक विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने अंतिम सात ओवर में 45 रन ही जोड़ सकी. दिल्ली की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 45 रन बनाए जबकि कोलिन मुनरो ने 24 गेंदों पर 40 रनों का योगदान दिया. ऋषभ पंत ने भी 23 रन बनाए. चोट के बाद वापसी करते हुए सीज़न में पहला मैच खेल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद खलील अहमद ने दोनों सलामी बल्लेबाजों पृथ्वी शॉ (04) और शिखर धवन (07) को चौथे ओवर तक पवेलियन भेज दिया. खलील ने पृथ्वी को विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टॉ के हाथों कैच कराया, जबकि धवन ने इस तेज गेंदबाज की बाउंसर को पुल करने की कोशिश में फाइन लेग पर भुवनेश्वर कुमार को कैच थमाया. कोलिन मुनरो (40) ने इस बीच आक्रामक तेवर अपनाए. उन्होंने संदीप शर्मा पर दो चौके जड़ने के बाद खलील की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा. मुनरो ने खलील के अगले ओवर में भी छक्के और चौके के साथ पावर प्ले में टीम का स्कोर दो विकेट पर 51 रन तक पहुंचाया. मुनरो ने अभिषेक शर्मा का स्वागत छक्के के साथ किया, लेकिन बायें हाथ के इस स्पिनर के इसी ओवर में विकेटकीपर बेयरस्टॉ को कैच दे बैठे, जिससे कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ उनकी 49 रन की साझेदारी का अंत हुआ. उन्होंने 24 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के मारे. अय्यर और ऋषभ पंत ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया. दोनों ने लेग स्पिनर राशिद खान पर चौके के साथ टीम का स्कोर 10 ओवर में तीन विकेट पर 87 रन तक पहुंचाया. अय्यर ने राशिद पर चौके के साथ 12वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया. सनराइजर्स के गेंदबाजों ने इस बीच सधी हुई गेंदबाजी की जिससे दिल्ली पर दबाव बना. कप्तान अय्यर इसी दबाव के बीच रन गति बढ़ाने की कोशिश में भुवनेश्वर की गेंद पर विकेटकीपर बेयरस्टॉ को कैच दे बैठे. उन्होंने 40 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके मारे और पंत के साथ 56 रन जोड़े. पंत भी अगले ओवर में खलील की गेंद पर दीपक हुड्ड को कैच दे बैठे. उन्होंने 19 गेंद में तीन चौकों की मदद से 23 रन बनाए. सनराइजर्स के गेंदबाजों के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगता है कि 13वें ओवर से 19वें ओवर के बीच दिल्ली के बल्लेबाज 34 गेंद तक बाउंड्री जड़ने में नाकाम रहे. राशिद ने इस बीच क्रिस मौरिस (04) को भी बोल्ड किया. अक्षर पटेल (नाबाद 14) ने संदीप शर्मा पर चौके के साथ बाउंड्री के सूखे को खत्म किया. कीमो पाल (07) ने अंतिम ओवर में भुवनेश्वर पर छक्के के साथ टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया, लेकिन अगली गेंद पर पगबाधा हो गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL: केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget