एक्सप्लोरर

IPL 2021: SRH के लिए बुरी खबर, मुथैया मुरलीधरन की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

आईपीएल 2021 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बुरी खबर सामने आई है. टीम के स्पिन कोच मुथैया मुरलीधरन की अचानक तबितय बिगड़ गई है.

Muttiah Muralitharan Admitted Apollo Hospital: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडिशन के बीच में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बुरी खबर सामने आई है. टीम के बॉलिंग कोच मुथैया मुरलीधरन की अचानक तबितय बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. जानकारी मिली है कि उनके सीने में अचानक दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

एबीपी न्यूज़ को सूत्रों से जानकारी मिली है कि मुरलीधरन को आज शाम के वक्त अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके हार्ट में ब्लॉकेज है. हालांकि, अभी तक फ्रेंचाइज़ी की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है. 

गौरतलब है कि मुरलीधरन आईपीएल 2015 से सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच हैं. उनके कार्यकाल के दौरान ही 2016 में हैदराबाद ने आईपीएल का खिताब जीता था. इसके अलावा वह तमिलनाडु प्रीमियर लीग के दूसरे एडिशन में थिरुवल्लुर वीरंस के हेड कोच भी रहे थे. 

टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं मुरली 

गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट लेने वाले मुरलीधरन विश्व के इकलौते गेंदबाज हैं. उनके नाम 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट हैं. वहीं वनडे क्रिकेट के 350 मैचों में मुरली ने 534 विकेट झटके हैं. इसके साथ ही 12 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में मुरली ने 13 विकेट चटकाए हैं.

मुरलीधरन के नाम दर्ज हैं कई बड़े रिकॉर्ड

1992 से लेकर 2010 तक इंटरनेशनल क्रिकेट पर राज करने वाले मुरलीधरन के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं. इसी कारण क्रिकेट जगत में मुरली को रिकॉर्ड्स का बादशाह कहा जाता है. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मुरली टेस्ट और वनडे में भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं.

टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड भी मुरली के ही नाम है. वहीं एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम दर्ज है.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द सीरीज़, सबसे ज्यादा बार बोल्ड विकेट, सबसे ज्यादा बार स्टंप आउट और सबसे ज्यादा गेंदबाज़ी करने का रिकॉर्ड भी मुरली के ही नाम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ZIM VS BAN: सारी दुनिया देखती रह गई, जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को रोमांचक मैच में हराया, जानिए क्या-क्या हुआ
ZIM VS BAN: सारी दुनिया देखती रह गई, जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को रोमांचक मैच में हराया, जानिए क्या-क्या हुआ
Tilak Verma New Record: 1500 रन बनाने वाले भारत के टॉप-5 युवा बल्लेबाज़ कौन, देखिए नंबर 1 पर कौन
1500 रन बनाने वाले भारत के टॉप-5 युवा बल्लेबाज़ कौन, देखिए नंबर 1 पर कौन
14 बार ICC ट्रॉफी का खिताब ऑस्ट्रेलिया के नाम, इन दो देशों के नाम सबसे कम ट्रॉफी, भारत का नाम भी लिस्ट में
14 बार ICC ट्रॉफी का खिताब ऑस्ट्रेलिया के नाम, इन दो देशों के नाम सबसे कम ट्रॉफी, भारत का नाम भी लिस्ट में
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget