एक्सप्लोरर

वनडे फाइनल जीतने के साथ अरविंद ने क्रिकेट को कहा अलविदा

पांच साल में तीसरी बार विजय हजारे टूर्नामेंट जीतने के साथ कर्नाटक के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज श्रीनाथ अरविंद ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी.

पांच साल में तीसरी बार विजय हजारे टूर्नामेंट जीतने के साथ कर्नाटक के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज श्रीनाथ अरविंद ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी.
 
33 साल के अरविंद भारत ने के लिए एक टी20 मुकाबला खेला. 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अपना एकमात्र अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था. इस मैच में उन्होंने 44 रन देकर एक विकेट लिया था.

अरविंद ने कहा, ‘‘मैंने घरेलू क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. मैं जीत के साथ करियर को खत्म करना चाहता था और विजय हजारे के फाइनल में जीत से बेहतर कुछ और नहीं हो सकता था.’’

मंगलवार को खेले गये फाइनल में कर्नाटक ने सौराष्ट्र को 41 रन से शिकस्त दी.

अपने दस साल के करियर में अरविंद ने 56 फर्स्ट क्लास मैच में 186 विकेट झटके जिसमें दो बार पारी में पांच विकेट भी शामिल हैं. धीमी पिचों पर वह अक्सर बायें हाथ से स्पिन गेंदबाजी भी करते थे. उन्होंने 84 टी20 मैचों में 103 विकेट लिए. उन्होंने आईपीएल के कुछ सीजन में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए भी खेला.

अरविंद ने कहा कि टीम में प्रसिद्ध कृष्णा और टी प्रदीप जैसे काबिल तेज गेंदबाजों के आने के बाद उन्होंने करियर के शीर्ष पर संन्यास लेने का फैसला किया.

अरविंद ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) का शुक्रिया अदा करते हुये कहा, ‘‘मैं किसी प्रतिभावान खिलाड़ी के रास्ते का रोड़ा नहीं बनना चाहता हूं. मुझे लगा यह सही समय है. मैंने इस फैसले के बारे में टीम के खिलाड़ियों को कल रात ही बता दिया था. राज्य का प्रतिनिधित्व का मौका देने के लिए मैं केएससीए का शुक्रगुजार हूं, मैं अपने अभिभावकों और भगवान का भी आभारी हूं.’’

अरविंद से जब पूछा गया कि क्या भारतीय टीम और आईपीएल में नजरअंदाज किये जाने से उन्होंने ऐसा फैसला लिया तो उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, मैं ऐसा नहीं सोचता, यह बहुत निजी फैसला है.’’

अरविंद ने आर विनय कुमार और अभिमन्यु मिथुन के साथ मिलकर सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों की तिकड़ी बनायी. उनके टीम में रहते हुए कर्नाटक ने सभी राष्ट्रीय टूर्नामेंट अपने नाम किए जिसमें रणजी ट्राफी, ईरानी कप, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली टी20 चैम्पियनशिप शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!
MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी
MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget