एक्सप्लोरर

भारत से पाकिस्तान तक, पुणे और रावलपिंडी में स्पिनर्स ने मचाया धमाल; तेज गेंदबाज से नहीं कराई गई एक भी गेंद

India And Pakistan Test: भारत का पुणे हो या फिर पाकिस्तान का रावलपिंडी, दोनों ही जगह स्पिनर्स बल्लेबाजों पर पूरी तरह से हावी दिखे.

Spinners In India And Pakistan Test: भारत हो या फिर पाकिस्तान, हर जगह स्पिनर्स का ही ढंका बज रहा है. पाकिस्तान के रावलपिंडी में पूरा टेस्ट मैच हो गया और पाकिस्तान की तरफ से तेज गेंदबाज ने एक भी गेंद नहीं फेंकी. वहीं दूसरी तरफ भारत के पुणे में भी स्पिनर्स का जलवा देखने को मिल रहा है. दोनों ही मुल्कों में स्पिनर्स हावी दिख रहे हैं. 

रावलपिंडी में पेसर ने नहीं फेंकी एक भी गेंद 

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. पाकिस्तान ने मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली. मजे की बात यह रही कि इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने दोनों पारियों में सभी ओवर स्पिनर्स के ही करवाए. पूरे मैच में एक भी गेंद किसी तेज गेंदबाज ने नहीं फेंकी. 

पाकिस्तान के लिए सिर्फ दो स्पिनर्स ने 19 विकेट झटके, जिसमें सादिज खान ने 10 विकेट लिए और नोमान अली के खाते में 9 विकेट आए. बाकी पाकिस्तान के लिए एक विकेट जाहिद महमूद ने लिया. 

पुणे में भी स्पिनर्स का बोलबाला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले में शनिवार (26 अक्टूबर) को तीसरा दिन जारी है. पुणे टेस्ट में पहले ही दिन से शानदार स्पिन देखने को मिली थी. 

पुणे में गुरुवार (24 अक्टूबर) से शुरू हुए टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड ने 259 रन बनाए. इस दौरान टीम इंडिया के स्टार स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने 7 और रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट झटके. 

फिर अपनी पहली पारी में बैटिंग के लिए टीम इंडिया 156 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. इस दौरान न्यूजीलैंड के लिए स्पिनर मिचेल सेंटनर ने 3 और ग्लेन फिलिप्स ने 2 विकेट झटके. सिर्फ एक विकेट तेज गेंदबाज टिम साउदी के हाथ लगा. अब मुकाबले की चौथी और टीम इंडिया की दूसरी पारी चल रही है. चौथी पारी में भी स्पिनर्स हावी दिख रहे हैं. 

 

ये भी पढे़ं...

3 साल बाद पाकिस्तान ने जीती टेस्ट सीरीज, तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को बुरी तरह रौंदा; साजिद-नोमान ने किया कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget