एक्सप्लोरर

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दिल्ली में शुरू किया अभ्यास, आज पहुंचेगी टीम इंडिया

IND vs SA 1st T20: 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके लिए मेहमान टीम ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है. आज भारतीय टीम भी दिल्ली पहुंच जाएगी.

IND vs SA t20 series: दक्षिण अफ्रीकी (south africa) टीम 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारत पहुंच चकी है. मेहमान टीम ने दिल्ली ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. सीरीज (India vs South Africa T20) का पहला मुकाबला 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जाएगा. आज भारतीय टीम भी पहले मुकाबले के लिए दिल्ली पहुंच जाएगी. टीम के कुछ खिलाड़ी पहले से ही दिल्ली में हैं. इस सीरीज के लिए खिलाड़ियों को बायो बबल में नहीं रहना होगा. 

कुछ खिलाड़ी पहुंच चुके हैं दिल्ली
विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में ये सीरीज काफी महत्वपूर्ण होने वाली है. इसमें केएल राहुल की कप्तानी और युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की परीक्षा होगी. ऋषभ पंत समेत कई खिलाड़ी पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं. इसमें भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, ईशान किशन आदि शामिल हैं. ये खिलाड़ी दिल्ली में आयोजित तेज गेंदबाज दीपक चाहर के रिसेप्शन में शामिल हुए थे. वहीं अन्य भारतीय खिलाड़ी रविवार को दिल्ली पहुंचने के बाद प्रैक्टिस शुरू करेंगे.

टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20: 9 जून, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • दूसरा टी20: 12 जून, बाराबती स्टेडियम, कटक
  • तीसरा टी20: 14 जून, वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम
  • चौथा टी20: 17 जून, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट
  • पांचवां टी20: 19 जून, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान एवं विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक.

टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रॉस्सी वैन डेर डूसन और मार्को जेनसन.

ये भी पढ़ें...

Harbhajan On Sreesanth: 14 साल बाद हरभजन ने मानी गलती, बोले- मुझे श्रीसंत को थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था

IPL 2022: Mitchell Marsh ने दिल्ली के फाइनल में न पहुंचने को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget