एक्सप्लोरर

IPL 2022: Mitchell Marsh ने दिल्ली के फाइनल में न पहुंचने को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर सकी थी. दिल्ली की टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर रही थी.

Mitchell Marsh On Delhi Capitals: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) ने स्वीकार किया है कि यह दुख की बात है कि उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2022 (IPL 2022) के प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी, क्योंकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

दिल्ली कैपिटल्स को अपने अंतिम लीग मैच में रोहित शर्मा की टीम को हराने की जरूरत थी, जिससे उनकी प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाती. लेकिन कोच रिकी पोंटिंग की टीम पांच विकेट से हार गई और आईपीएल 2022 से बाहर हो गई, जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई.

मार्श के हवाले से सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड ने शनिवार को बताया, "उन्होंने लीग की शुरुआत में कोविड-19 को मात दी और सीजन के आखिरी पांच मैचों में दिल्ली के लिए शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें 11 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 62 गेंदों में 89 रनों का प्रदर्शन शामिल था."

30 वर्षीय मार्श ने कहा, "यह दुख की बात है कि हम (आईपीएल) फाइनल में नहीं पहुंच सके. मुझे इस बात का वास्तविक एहसास हुआ कि वह मुख्य कोच रिकी पोंटिंग अपने खिलाड़ियों की कैसे परवाह करते हैं. पोंटिंग ने मुझे दिल्ली के लिए वास्तव में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी की तरह महसूस कराया."

मार्श अब 7 जून से शुरू होने वाली श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला और बाद में आइलैंडर्स के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में आईपीएल फॉर्म लेना चाहते हैं. ऑस्ट्रेलियाई ने कहा कि वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी जारी रखना चाहेंगे.

मार्श ने कहा, "उम्मीद है कि मैं तीसरे नंबर पर जितना हो सके उतना निरंतरता बनाए रख सकता हूं और वहां बना रह सकता हूं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट वास्तव में कठिन है, लेकिन आपको विश्वास होना चाहिए कि आप अच्छा कर सकते हैं और मुझे लगता है कि पिछले 12 महीनों में मुझे विश्वास हो गया है कि मेरा सर्वश्रेष्ठ दुनिया में किसी के खिलाफ भी आ सकता है."

ये भी पढ़ें-

IND vs SA T20 Series: साउथ अफ्रीका सीरीज में नहीं होगा बॉयो बबल, लेकिन खिलाड़ियों का डेली होगा कोविड टेस्ट

इस तरह Rashid Khan करते हैं 'स्नेक शॉट' की प्रैक्टिस, सामने आया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख का किया ऐलान, फिर होगा IPL और PSL का महासंग्राम
PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख का किया ऐलान, फिर होगा IPL और PSL का महासंग्राम
IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को 440 वोल्ट का झटका, दो दिग्गजों ने छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को 440 वोल्ट का झटका, दो दिग्गजों ने छोड़ी टीम

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget